{"_id":"63543c875da3b534e8224aea","slug":"hathras-neighbor-assaulted-and-injured-the-young-man-mursan-news-ali303259045","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पड़ोसी ने मारपीट कर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पड़ोसी ने मारपीट कर युवक को किया घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कस्बा मुरसान के व्यापारियान मोहल्ला में एक ही परिवार के लोगों ने एक युवक को उसके घर में घुसकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया है। इसका मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया गया है। घायल युवक का उपचार हाथरस अस्पताल में चल रहा है।
परवीना पत्नी मुश्ताक निवासी मोहल्ला व्यापारी मुरसान का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उसका बेटा शाहरुख टेंपो चलाकर आया था। घर पर आकर वह खाना खा रहा था। इस दौरान पड़ोसी अयूब, कय्यूम व तय्यूब व उसका भाई शाहरुख और तीन-चार अन्य लोग एक साथ अपने हाथों में लाठी-डंडा व छुरा लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। शाहरुख के गंभीर चोटें आई हैं।
महिला परवीना का कहना है कि मारपीट करने वाले एक युवक का कुछ दिन पहले आगरा की एक लड़की के साथ चक्कर चल रहा था। इसमें परवीना ने लड़की पक्ष का साथ दिया था। इसे लेकर यह लोग रंजिश मानते हैं। इसको लेकर इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की है। मुरसान कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह का कहना है कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद