फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man's hair and moustache partially shaved, face blackened, tied to a tree, and beaten with shoes and slippers

Aligarh News: युवक के आधे बाल-मूंछ काटे, मुंह काला कर पेड़ से बांधा, जूते-चप्पल से पिटाई

Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 27 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Young man's hair and moustache partially shaved, face blackened, tied to a tree, and beaten with shoes and slippers
गांव दुभिया बंजारा में शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने एक महिला और युवक को झाड़ियों में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। युवक का आधे बाल, दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर मुंह काला कर दिया। दोनों को गांव में घुमाते हुए पेड़ से बांधकर युवक की जूते-चप्पल से पिटाई की।
विज्ञापन

घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित युवक-महिला सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीणों के अनुसार पकड़ा गया युवक खैर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी बहनों की शादी दुभिया बंजारा गांव में हुई है। बहन के ससुराल पक्ष की एक महिला से युवक के संबंध थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवक और महिला झाड़ियों में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इसके बाद पूरा गांव जमा हो गया। वायरल वीडियो में नजर आया है कि युवक के सिर के बाल, दाढ़ी-मूंछ आधा मुंडवाने के बाद चेहरा काला करके गांव में घुमाया गया। युवक और महिला दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। आरोप है कि युवक को जबरन यूरिन भी पिलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच पीड़ित युवक और महिला के साथ तीन-तीन महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed