फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Lakhs spent, not getting water from RO of Nagar Panchayat

हाथरस : लाखों खर्च, नहीं मिल रहा नगर पंचायत के आरओ से पानी

Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Lakhs spent, not getting water from RO of Nagar Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान के निकट नगर पंचायत द्वारा कुछ समय पहले लोगों को स्वच्छ पानी पिलाने के लिए लगवाया गया आरओ प्लांट पिछले करीब पांच दिन से बंद पड़ा है। इस भीषण गर्मी में लोग पानी पीने के लिए भटक रहे हैं।
प्लांट के पास बस स्टॉप होने के कारण दिनभर यहां काफी लोगों का आना-जाना रहता है, लेकिन आरओ प्लांट बंद होने से बड़ी संख्या में लोग यहां से प्यासे ही लौट जाते हैं, जबकि इस प्लांट को लगवाने पर नगर मुरसान ने लाखों रुपये का खर्चा किया था।
विज्ञापन

कस्बा निवासी दिनेश कुमार, सोहनलाल, राजू, सीताराम, रिंकू शर्मा, राकेश आदि लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से इसकी शिकायत की है, लेकिन अभी तक प्लांट को चालू नहीं कराया गया है। इन लोगों का आरोप है कि आरओ प्लांट में घटिया किस्म की टोंटी व अन्य सामान लगाया गया है। सही ढंग से देखरेख न होने के कारण यह आए-दिन बंद पड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास काफी दूर तक कोई सरकारी नल नहीं है। इस वजह से लोग काफी दूर से यहां पर अपनी प्यास बुझाने के लिए आते हैं, लेकिन पिछले करीब आठ दिनों से सैकड़ों की संख्या में लोग पानी पीने के लिए टोंटियों को दबाते रह जाते हैं, लेकिन पानी नहीं निकलता। नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा का कहना है कि शिकायत आने पर समस्या का निदान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed