फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Incident: Someone's bone was broken, someone died due to liver and lung burst

Hathras Incident : किसी की हड्डी टूटी, किसी की लिवर, फेफड़ा फटने से गई जान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 04 Jul 2024 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:09 AM IST
सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सकों का कहना है कि अलीगढ़ में जिन 37 लोगों का पोस्टमार्टम हुआ उनमें 10 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

विज्ञापन
Hathras Incident: Someone's bone was broken, someone died due to liver and lung burst
हाथरस भगदड़ मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ हादसे में किसी की हड्डी टूटने से तो किसी की लिवर-फेफड़ा फटने से जान गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सकों का कहना है कि अलीगढ़ में जिन 37 लोगों का पोस्टमार्टम हुआ उनमें 10 लोगों की मौत दम घुटने से हुई है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ हादसे के 38 मृतकों के शव अलीगढ़ पहुंचे। इनमें 37 लोगों का पोस्टमार्टम हुआ। एक महिला की अभी भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीएमओ के नेतृत्व में छह सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने हादसे में 10 महिलाओं की मौत भगदड़ में गिर जाने और दम घुटने (एस्फिक्सिया) से होना माना है। अधिकतर लोगों की मौत का कारण शरीर में गंभीर चोट लगना है। कुछ की मौत सिर में गंभीर चोट आने और हड्डी टूट जाने से ब्रेन हेमरेज के चलते हुई है। करीब 12-15 लोगों की मौत लिवर, फेफड़े के फट जाने और बाकी लोगों की मौत सिर, कंधे, गर्दन, रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने से हुई है।
विज्ञापन


दर्द से छलक उठी आंखें
जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज से मंगलवार देर रात जैसे ही शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हर किसी की आंखें छलक उठी। पत्नी, मां, भाई, बहन के शव से लिपटक कर लोग दहाड़ मारकर रो रहे थे। यह मंजर देखकर जिला अस्पताल में अन्य मरीजों के साथ आए तमाम तीमारदार भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोर्चरी में कम पड़ी जगह तो परिसर में ही रखवा दिए शव
हाथरस हादसे में मरे लोगों के शवों को रखने के लिए जिला अस्पताल व पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में जगह कम पड़ गई। यहां सफेद रंग के कपड़े में लिपटे शव परिसर में ही रखवा दिए गए। बाहर मृतकों के परिजनों की चीख-पुकार ने सबको झकझोर कर रख दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर एंबुलेंस व पुलिस के वाहनों से एक के बाद एक आते शवों देखकर लोग सहम जा रहे थे।


सुबह से लेकर देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस पर चीख पुकार होती रही। इस दौरान लोगों के चेहरों पर साफ तौर पर मातम जरूर दिख रहा था, लेकिन इस घटना में भोले बाबा को लेकर उनके मन में कोई विरोध नहीं था। न ही वे भोले बाबा के बारे में किसी प्रकार की कोई टिप्पणी तक करने को तैयार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed