{"_id":"5f992dc18ebc3e9bcb6f1ef3","slug":"hathras-gang-rape-case-cbi-team-is-interrogating-head-master-and-looking-at-records-of-primary-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: बिटिया के गांव के स्कूल के हेडमास्टर से सीबीआई ने लिए रिकॉर्ड, की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: बिटिया के गांव के स्कूल के हेडमास्टर से सीबीआई ने लिए रिकॉर्ड, की पूछताछ
Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। सीबीआई हर पहलू को ध्यान में रखकर इस मामले में जांच कर रही है। सीबीआई ने बिटिया के गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर को शिविर कार्यालय पर बुलाकर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
टीम ने स्कूल के वर्ष 2003 से 2015 तक के प्रवेश रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिए। इसकी एक वजह यह भी मानी जा रही है कि एक आरोपी की उम्र उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका के हिसाब से 18 वर्ष से कम है। स्कूल में उसने कब दाखिला लिया, इसकी भी जांच पड़ताल सीबीआई की टीम कर रही है। वैसे यह विद्यालय वर्ष 2003 में ही गांव में संचालित हुआ है।
विज्ञापन
बिटिया के प्रकरण में चार आरोपी हैं। एक आरोपी के परिजनों ने सीबीआई को उसकी हाईस्कूल की अंकतालिका दी थी। इसमें उसकी आयु 18 साल से कम बताई गई थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2018 की इस अंक तालिका में उसकी आयु दो दिसंबर 2002 लिखी है। उसने यह परीक्षा मीतई के जेएस इंटर कॉलेज से दी थी। इस कॉलेज में जाकर भी टीम ने पूछताछ की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को जब सीबीआई की टीम गांव में आई थी तो इस आरोपी की मां से टीम ने यह पूछा था कि इससे पहले उनका बेटा कहां पढ़ता था। उसने बताया कि वह गांव के ही स्कूल में पढ़ता था। बुधवार को टीम ने प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर धर्मवीर को रिकॉर्ड सहित बुलाया। वह वर्ष 2003 से 2015 तक का रिकॉर्ड लेकर सीबीआई के शिविर कार्यालय गए। सीबीआई ने उनसे रिकॉर्ड ले लिया है। इसके बाद सीबीआई फिर थाना चंदपा गई और वहां फिर छानबीन की। कुछ और रिकॉर्ड भी टीम ने देखे।