{"_id":"5f9289648ebc3e9bcc42caa6","slug":"hathras-gang-rape-case-cbi-team-again-reached-the-village-of-bitiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: सीबीआई फिर पहुंची बिटिया के गांव, पीड़िता के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: सीबीआई फिर पहुंची बिटिया के गांव, पीड़िता के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही टीम
Fri, 23 Oct 2020 01:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Oct 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
गांव पहुंची सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस की बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की जांच पड़ताल और पूछताछ जारी है। सीबीआई की एक टीम आज फिर से गांव पहुंची है। टीम बिटिया के पड़ोसियों से पूछताछ में जुटी है। इससे पहले गुरुवार को एक टीम चंदपा कोतवाली पहुंची थी और वहां रिकॉर्ड खंगाला। वहीं एक टीम बिटिया के गांव के दो लोगों को बुलाकर पूछताछ की था।
बिटिया के प्रकरण में सीबीआई काफी तेजी से अपनी जांच कर रही है। गुरुवार को सुबह ही सीबीआई की टीम कोतवाली चंदपा पहुंच गई थी। टीम ने वहां के स्टाफ से फिर जानकारी हासिल की और रिकॉर्ड देखा था। अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी जुटाईं थीं।
इसके अलावा टीम अपने शिविर कार्यालय पर भी मौजूद रही। टीम ने बिटिया के गांव के दो लोगों को शिविर कार्यालय पर बुलाया और वहां उनसे पूछताछ की। टीम लगातार इस मामले में छानबीन और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
काफी रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले चुकी है। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से भी टीम की पूछताछ जारी है। टीम कई बार पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है।