{"_id":"5f58a8fc8ebc3e81bc6fe9ca","slug":"hathras-couple-ate-poison-commits-suicide-in-domestic-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में विषाक्त पदार्थ खाकर दंपती ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में विषाक्त पदार्थ खाकर दंपती ने की खुदकुशी
Wed, 09 Sep 2020 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रघनिया में गृह क्लेश के चलते एक दंपत्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली l मंगलवार को अरविंद पुत्र कालीचरण की अपनी पत्नी प्रीति से कहासुनी हो गई थी इसी के चलते दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था l
विज्ञापन
मंगलवार को इन दोनों को उपचार के लिए हाथरस के जिला अस्पताल लाया गया था l वहां से गंभीर हालत में इन्हें अलीगढ़ भेज दिया गया था l अलीगढ़ में रात्रि में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई l पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है l
विज्ञापन