फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   hathras case victim brother deny charges of being in contact with accused says showing call detail is big conspiracy cctv installed in village and victim house

हाथरस : बिटिया के घर-गांव की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, कॉल डिटेल पर परिवार का आया बयान

Wed, 07 Oct 2020 02:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Oct 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
hathras case victim brother deny charges of being in contact with accused says showing call detail is big conspiracy cctv installed in village and victim house
सीसीटीवी कैमरे लगाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

हाथरस केस में एसआईटी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के लिए दस दिन का और समय मिल गया है। इसके साथ ही रोजाना इस केस में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक ओर जहां यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर कह चुके हैं कि आगरा के एफएसएल की रिपोर्ट कहती है कि युवती के साथ ही दुष्कर्म नहीं हुआ तो वहीं अब पीड़िता और आरोपी पक्ष के जान-पहचान की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


इस मामले में आरोपी के भाई की कॉल डिटेल की भी बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ महीनों में पीड़िता के भाई और आरोपियों में सैकड़ों बार बातें हुईं। इस पर अब पीड़िता के भाई का बयान सामने आया है। उसने कॉल डिटेल सामने लाने की बात को साजिश करार दिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई का कहना है कि कॉल डिटेल सामने लाना हमारे खिलाफ साजिश है। उसने बताया कि, हमारी आरोपी पक्ष से कभी कोई बात नहीं हुई। हमें दबाब में लेने की कोशिश हो रही है। हमारा मोबाइल बीच में चोरी हुआ था, तो हमने दूसरी सिम निकलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः हाथरस रेप केस में नया मोड़, बिटिया और एक आरोपी के बीच गहरी दोस्ती की चर्चाएं

पीड़िता के घर के बाहर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
प्रशासन ने अब फैसला लिया है कि बिटिया के घर व गांव की सीसीटीवी से निगरानी होगी। प्रशासन ने यहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं।

कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कांग्रेस नेता श्योराज जीवन के खिलाफ 153ए, 505, 506, 84सी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता जीवन बिटिया के गांव आए थे और यहां पर इनके द्वारा जातीय दंगा भड़काने के लिए लोगों को उकसाया गया। इसे लेकर थाना चंदपा में जीवन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed