फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Accused of not removing illegal occupation completely under the pressure of public representatives

हाथरस : जनप्रतिनिधि के दबाव में अवैध कब्जा पूरी तरह से नहीं हटाने का आरोप

Fri, 24 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of not removing illegal occupation completely under the pressure of public representatives
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पटाखास में बुधवार को राजस्व टीम ने पुलिस फोर्स के साथ गांव की पोखर की जमीन की पैमाइश कर कुछ हिस्से को कब्जा मुक्त करा दिया था। लेकिन इससे शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है। े ग्रामीण ने अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। उसका आरोप है कि जनप्रतिनिधि के दबाव में अवैध कब्जा को नहीं हटाया जा रहा है।
बता दें कि बुधवार को गांव पटाखास में पोखर की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाने को लेकर गांव में कई घंटे तक जेसीबी द्वारा अवैध निर्माण की तोड़फोड़ की गई थी। लेकिन शाम तक पूरी जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो सकी। सोनपाल पुत्र बादाम सिंह निवासी पटाखास मुरसान के द्वारा जिलाधिकारी को पोखर की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि गांव के एक परिवार के दबंग लोग एक जनप्रतिनिधि के साथ पिछले कई सालों से इस जमीन को कब्जा किए हैं। कई बार शिकायत होने के बाद भी दबंग इस जमीन को खाली नहीं कर रहे थे। पोखर की जमीन को कब्जा करने में गांव का एक जनप्रतिनिधि भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत होने के बाद डीएम के द्वारा एसडीएम को जांच करने के लिए शिकायती पत्र को भेज दिया गया था। एसडीएम के आदेश के बाद बुधवार को राजस्व टीम मुरसान पुलिस फोर्स के साथ गांव पटाखास जेसीबी लेकर पहुंच गई। इस दौरान गांव की पोखर पर हो रहे कुछ अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया था।

गांव के कुछ लोगों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए। पैमाइश के दौरान पोखर के निकट कुछ ग्राम समाज व पोखर की जमीन को चिन्हित किया गया। शिकायत कर्ता सोनपाल का कहना है कि बुधवार को प्रशासन द्वारा कुछ जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। लेकिन गांव के एक जन प्रतिनिधि के दबाव में राजस्व टीम के लोग पूरी तरह से अवैध कब्जे को नहीं हटा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed