फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Haryana Roadways bus collides with tempo

Aligarh News: हरियाणा रोडवेज की बस ने टेंपो में मारी टक्कर

Fri, 09 Jan 2026 02:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus collides with tempo
टप्पल थाना क्षेत्र में पीपली मोड़ पर बृहस्पतिवार की दोपहर को हरियाणा रोडवेज की बस ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोग गभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि गांव पीपली के पास बल्लभगढ़ से अलीगढ़ जा रही बस ने अपने आगे चल रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो की रफ्तार सामान्य थी। हादसे में टेंपो सवार मोहित, बबिता, राशि निवासीगण रायपुर खैर, कविता, सुल्तान सिंह व सुंदर सिंह निवासीगण ग्राम गुर्ज नगलिया थाना गोंडा अलीगढ़ घायल हो गए। इनमें कविता, मोहित व राशि की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को रायपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। टेंपो सवार सुंदर सिंह ने बताया कि सभी सवारी फरीदाबाद से गोंडा जा रहे थे। बस चालक होतीलाल निवासी पीपली ने बताया कि टेंपो द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर बस अनियंत्रित होकर उससे टकराई है। थाना प्रभारी शिवप्रसाद सिंह ने बताया है कि दोनों वाहनों के चालक से पूछताछ की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed