{"_id":"6328c01ed630407c4755c9a3","slug":"harvested-paddy-gets-wet-in-rain-farmers-upset-city-office-news-ali3007554123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में कटा धान भीगा, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में कटा धान भीगा, किसान परेशान
सार
झमाझम बारिश खरीफ के साथ आने वाली रबी की फसलों गेहूं, सरसों आदि के लिए काफी लाभदायक होगी।सोमवार की सुबह भारी बारिश ने किसानों की कटी और पकी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।अगली खेती के लिए भी बारिश काफी उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन
अतरौली में बारिश में भीगी धान की पकी फसल को उठाते किसान।
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
झमाझम बारिश खरीफ के साथ आने वाली रबी की फसलों गेहूं, सरसों आदि के लिए काफी लाभदायक होगी। हालांकि अगैती फसल का कटा हुआ धान बारिश में भीगने से किसान परेशान हैं, लेकिन कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान की पछैती फसल को इस बारिश से काफी लाभ मिलेगा।
अतरौली क्षेत्र में धान की करीब 90 फीसदी फसल पककर तैयार हो चुकी है। गर्म मौसम देखते हुए किसानों ने अगैती का धान कटवाना शुरू कर दिया था। सोमवार की सुबह भारी बारिश ने किसानों की कटी और पकी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। गांव सफीपुर निवासी किसान हेम सिंह ने बताया कि दस बीघे का धान काटकर साफ करने के लिए खेत में ही छोड़ दिया था। यह धान जलमग्न हो गया।
गभाना, खैर, लोधा, जवां, अतरौली, हरदुआगंज, चंडौस, टप्पल, इगलास आदि क्षेत्रों में तेज बारिश से खेत लबालब हो गए। अच्छी बारिश किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाई है। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि बारिश फसलों के लिए सोना साबित होगी। खेतों में पर्याप्त नमी से गेहूं, सरसों आदि फसलों की तैयारी करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन
बारिश से धान आदि की फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। अगली खेती के लिए भी बारिश काफी उपयोगी साबित होगी। - धर्मेंद्र सिंह, किसान, बलवंत नगलिया।
पूरे मानसून में बदरा रुठे रहे। अब बारिश से खरीफ की फसलों को लाभ मिलेगा। खेतों में नमी आने से अगली फसल की अच्छी तैयारी हो सकेगी। - प्रेमपाल सिंह, किसान, पला नगलिया।
बारिश से जिले में किसी प्रकार की अनहोनी या नुकसान होेने की सूचना नहीं मिली है। सभी तहसीलों के लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में नजर रखने के लिए कहा गया है। -एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट।