फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hariyali Teej fasting today

Hariyali Teej: अखंड सौभाग्य की कामना का व्रत हरियाली तीज आज, पार्वती-भोलेनाथ का होगा पूजन

Sun, 27 Jul 2025 11:39 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Jul 2025 11:39 AM IST
सार

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। मान्यता है कि यदि हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती और भोलेनाथ का पूजन करें तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कुंवारी कन्याएं माता पार्वती और महादेव का व्रत रखें तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है।

विज्ञापन
Hariyali Teej fasting today
रेलवे रोड बाजार में हरियाली तीज पर चूड़ियां पसंद करती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

आज तीज मनाई जाएगी। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करेंगी। निर्जला व्रत रखकर शाम को परायण करेंगी। बाजारों में 26 जुलाई को खूब खरीदारी हुई। देर रात तक महिलाएं सजने-संवरने में जुटीं रहीं।

विज्ञापन


ज्याेतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। मान्यता है कि यदि हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं माता पार्वती और भोलेनाथ का पूजन करें तो उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। कुंवारी कन्याएं माता पार्वती और महादेव का व्रत रखें तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। चंद्रमा की पूजा भी की जाती है।
विज्ञापन


बाजारों में हुई खरीदारी
शहर के रेलवे रोड, बड़ा बाजार, ऊपरकोट, सब्जी मंडी, बारहद्वारी, सेंटर प्वाइंट आदि प्रमुख बाजारों में साड़ी, चूड़ी-कंगन और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करने में जुटी रहीं। पूजा-पाठ और खान-पान का सामान खरीदा गया। मेहंदी लगवाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर में सजने-सवंरने के लिए बुकिंग की गई। बेटी के ससुराल में सिंधारा भेेजने के लिए माताओं ने ड्राई फ्रूट और मिठाइयां तैयार कराईं। कई जगह परंपरा है कि बहू अपनी पहली तीज मायके में मनाती है। ऐसे में ससुराल वालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में सजेंगे झूले

शहर के श्रीवार्ष्णेय मंदिर, टीकाराम मंदिर, बांके बिहारी मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में हरियाली तीज पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूपों को झूला झूलाया जाएगा। महिला क्लबों में हरियाली तीज को लेकर खास तैयारी की गई है।
हरियाली तीज
मेरा पहली तीज
हरियाली तीज बेहद खास है। शादी से पहले केवल झूले तक ही सीमित थी, इस बार भाभियों संग व्रत रखूंगी।-कोमल वार्ष्णेय, सराय हकीम
हरियाली तीज पर झूला झूलने की तैयारी की है। घर के बगीचे में ही झूला झूलेंगे और तीज मनाएंगे।-नीता शर्मा, एटा चुंगी।
पहली बार तीज व्रत को लेकर उत्साहित हूं। त्योहार ससुराल में मना रही हूं, पहले मायके में सब देखा है।-रागनी शर्मा, शिवाला कलां।
मेरी पहली तीज है। बुजुर्ग महिलाओं से पूरी जानकारी कर सजने-संवरने से लेकर हर तरह की तैयारी की है।-रूबी शर्मा, बेगमबाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed