फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Har Ghar Tiranga Abhiyan was successful: Bitta

पीएम का हर घर तिरंगा पहुंचाने का मकसद हुआ सफल : बिट्टा

Mon, 22 Aug 2022 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Har Ghar Tiranga Abhiyan was successful: Bitta
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनिंदर सिंह बिट्टा - फोटो : CHHARRA
क्षेत्र के गांव बरौली में रविवार को ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के प्रमुख मनिंदरजीत सिंह बिट्टा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां बिट्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा पहुंचाने का मकसद सफल साबित हुआ है। तिरंगा की खातिर अनेक वीरों ने अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। कार्यक्रम में कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य कर्मियों, समाजसेवियों व ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

खालिस्तान के मुद्दे पर बिट्टा ने कहा कि पंजाब में न तो कभी खालिस्तान बना है और न ही बनेगा। जो लोग पंजाब को खालिस्तान बनाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। ‘गीता को भुलाना है, खालिस्तान बनाना है’ के नारों पर तीखी टिप्पणी करते हुए बिट्टा ने कहा कि पंजाब का हिंदू कभी भी खुद को सिख धर्म से अलग नहीं समझता। सिख धर्म की कभी भी अगर बेअदबी हुई है तो हिंदुओं को भी उतना ही दर्द हुआ है, जितना सिखों को। अब गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा। इसके बाद बिट्टा ने गांव में बने पंचायत घर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी छर्रा रंजन कुमार शर्मा, अभिषेक सिंह, मनोज राजपूत, दीपक वर्मा, रोहित वर्मा, विपिन कुमार गुप्ता छोटेलाल, चौ. महेन्द्र सिंह, सुनील आर्य, हर्षित प्रधान, अर्चना फौजदार, ज्ञानेश शर्मा, प्यारेलाल भारती, विपुल कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुजल गुप्ता, अवधेश तिवारी, सल्ला गुप्ता, चौ. मधु सिंह, कोतवाली प्रभारी डीके सिसौदिया मय फोर्स मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed