फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Happiness in the district hospital, doctors ran

जिला अस्पताल में हंगामा, डॉक्टर भागे

Mon, 24 Apr 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Mon, 24 Apr 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
बार-बार रेफर किए जाने से गुस्साए तीमारदारों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा कर दिया। गालीगलौज और मारपीट की नौबत आई तो डाक्टर भाग गए।
विज्ञापन


सीएमएस डा. हीरा सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में आए मरीजों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी से एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में रेफर किया गया था क्योंकि उनका इलाज जिला अस्पताल में संभव नहीं था, इसी बात पर वह लोग भड़क गए। 

बिजौली में हुई घटना के घायल तीन लोग रविवार शाम को पहले दीनदयाल संयुक्त अस्पताल पहुंचे जहां से उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद उनको वहां जब एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया तो तीमारदार भड़क गए।
विज्ञापन


तीमारदाराें का आरोप था कि बार-बार उनको रेफर किया जा रहा है। इलाज नहीं मिल रहा अगर उनका मरीज रास्ते में ही दम तोड़ दे तो ऐसे अस्पतालों का क्या लाभ। तीमारदारों का सब्र जवाब दे गया। हंगामे के बाद तीमारदार मरीज को लेकर मेडिकल कालेज चले गए, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed