फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hanuman's procession filled the city with devotion.

Aligarh News: हनुमान जी की शोभायात्रा से भक्ति में सराबोर हुआ शहर

Tue, 31 Mar 2026 03:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 31 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Hanuman's procession filled the city with devotion.
शोभायात्रा में शामिल हनुमान की झांकी।  - फोटो : samvad
श्री हनुमान जयंती महोत्सव के 11 दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को शहर में प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर से मंदिर के महंत योगी कौशलनाथ के नेतृत्व में हनुमानजी की शोभायात्रा निकाली गई। कई जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



शोभायात्रा में श्री गणेश भगवान, बाबा अमरनाथ, माता महाकाली, दुर्गा, बांके बिहारी, गणेश, पंचमुखी हनुमान, शंकर-पार्वती, जगन्नाथ के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाया गया। शोभायात्रा में ऑपरेशन सिंदूर समेत 20 से अधिक झांकियां शामिल थीं। इनमें काली के स्वरूप की झांकियां सबके आकर्षण का केंद्र बिंदु बनी रहीं।
विज्ञापन



यह शोभायात्रा श्री गिलहराजजी मंदिर द्वारिकापुरी से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे मार्ग में जय श्री राम और बजरंग बली के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आयोजन में कृष्णचंद्र शर्मा, लोकेश गोयल, नवनीत वंशी, प्रशांत, मुनेंद्र आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed