{"_id":"6ad14a440feee27c140d9e37","slug":"hanuman-set-lanka-on-fire-the-audience-applauded-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1091278-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हनुमान ने जलाई लंका, दर्शकों ने बजाईं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हनुमान ने जलाई लंका, दर्शकों ने बजाईं तालियां
Fri, 16 Oct 2026 03:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
सुग्रीव बाली युद्ध लीला का का मंचन करते कलाकार।
- फोटो : Archive
नगला बरौला बाईपास रोड स्थित श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को हनुमान जी की लंका यात्रा, अशोक वाटिका विध्वंस और लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। लंका में आग लगते ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। योगेश राजपूत के निर्देशन में कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संवाद
शबरी से मिले राम, सुग्रीव से हुई मित्रता
भमोला में आयोजित 52वें आदर्श रामलीला महोत्सव में सीता की खोज के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण की माता शबरी से भेंट और किष्किंधा पर्वत पर सुग्रीव-हनुमान से मुलाकात का मंचन किया गया। इसके बाद अग्नि को साक्षी मानकर भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता हुई। मौके पर निर्देशक केपी सिंह, लाला राम राजौर, केहरी सिंह, कांति प्रसाद, सुभाष वर्मा, विक्रम सिंह, सनी सारस्वत आदि मौजूद रहे।