{"_id":"67f0fc418e00a226a105f790","slug":"handball-nursery-will-be-established-soon-in-aligarh-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Handball Nursery: अलीगढ़ में जल्द स्थापित होगी हैंडबॉल नर्सरी, जिससे आएगी खेल क्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Handball Nursery: अलीगढ़ में जल्द स्थापित होगी हैंडबॉल नर्सरी, जिससे आएगी खेल क्रांति
Sat, 05 Apr 2025 03:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 03:17 PM IST
सार
यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय अलीगढ़ आए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में हैंडबॉल की नर्सरी खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें तराशने और आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
वार्ता करते डॉ आनंदेश्वर पांडेय, साथ में कपिल वार्ष्णेय, मजहर उल कमर
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि अलीगढ़ में हैंडबॉल नर्सरी स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। देश के अंदर खेलों की नर्सरी से ही खेल क्रांति लाई जा सकती है। वह 4 अप्रैल को आगरा रोड स्थित एक होटल में विजेता खिलाड़ियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा किए गए आयोजन में उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिन्हें जमीनी स्तर पर सफल बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय खेल संगठनों की है। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल उन्हें तराशने और आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कपिल वार्ष्णेय ने डॉ. पांडेय को पीतल का निर्मित भव्य राम मंदिर भेंट किया। कुश्ती संगठन के सचिव भगत सिंह बाबा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत, टीकाराम इंटर कॉलेज की छात्रा सोनिया को राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक विजेता बनने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव मजहरुल कमर ने किया। इस अवसर पर प्रेम सिंह लोधी, सोम प्रकाश शर्मा, मिर्ज़ा वसीम बेग , राजीव चौहान , गजेंद्र तिवारी, मनीष कुमार, शालिनी चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन