फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Had the benefits of Ayushman Card not reached, the sky would not have been cut: Jamirullah

आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला होता तो आकाश का पैर न कटता : जमीरउल्लाह

Thu, 27 May 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Had the benefits of Ayushman Card not reached, the sky would not have been cut: Jamirullah
सपा के पूर्व विधायक जमीरउल्ला खान ने कहा कि आयुष्मान कार्ड का लाभ आकाश लोधी को मिला होता, तो उसका पैर नहीं कटता। ताउम्र वह किसी पर बोझ बनने से बच जाता। उन्होंने आकाश के दुर्घटना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने आकाश के परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन ज्योति हॉस्पिटल में आकाश लोधी का ऑपरेशन लगभग चार घंटे तक चला। चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन के बाद उन्हें बताया कि आकाश के शरीर में सेप्टिक फैल रही थी। इसलिए ऑपरेशन करना पड़ा।
विज्ञापन

अगर यह ऑपरेशन न होता तो आकाश की जिंदगी नहीं बच पाती। आकाश की जिंदगी बचाने के लिए हमें घुटने से ऊपर तक का पैर काटना पड़ा। चिकित्सक की बात पर पूर्व विधायक भावुक हो गए। उन्होंने परिवार की महिलाओं से कहा कि उन्हें बड़ा अफसोस है कि आकाश का पैर नहीं बचा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीर उल्लाह खान ने कहा कि अगर दुर्घटना हुई थी तो पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज करके जिसने घटना करने वाले से हर्जाना दिलाना चाहिए था। इस गरीब परिवार के लिए अगर पैसा मिल गया होता तो समय से इलाज हो जाता तो आज यह नौबत नहीं आती।

स्वास्थ्य विभाग भी इस हालात के लिए जिम्मेदार है, क्योंकि आयुष्मान कार्ड का लाभ अगर इस पीड़ित परिवार को मिल गया होता या सरकारी अस्पतालों में आकाश को भर्ती कर लिया गया होता या समय से इलाज मिल जाता है तो यह नौबत नहीं आती कि जिंदगी बचाने के लिए आकाश का पैर काटना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed