फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Guru Govind Singh Jayanti

अलीगढ़ः रागी जत्था ने सुनाई गुरुवाणी, संगत हुई निहाल

Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Guru Govind Singh Jayanti
देहली गेट गुरूद्वारा में गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर संकीर्तन करते जत्थेदार। - फोटो : CITY OFFICE
गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर रविवार को शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह से ही कीर्तन दरबार, लंगर आदि के आयोजन हुए। सभी गुरुद्वारों के प्रधान और सचिव के सानिध्य में प्रमुख रूप से देहलीगेट स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में सादगी के साथ गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई। अमृतसर से आए रागी जत्थे ने तबला और हारमोनियम के साथ ऐसी गुणवाणी सुनाई कि संगत निहाल हो गई। भारी बारिश के बावजूद श्रद्धालु पांडाल से नहीं हटे। इस दौरान शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, अलका बंसल, मोनिका थापर आदि भी प्रमुख रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन

देहलीगेट के गुरु सिंह सभा गुरुद्वारों में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अमृतसर से जसविंदर सिंह का रागी जत्था आया। गुरुवाणी सुनाई गई। इसके बाद रागी जत्थे ने एक घंटे तक शबद कीर्तन किया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों के प्रधान व सचिव मौजूद रहे। प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगत सिंह भगवासिया, सचिव हरदायल सिंह पप्पे, खजांची हरवंश सिंह बागड़ी, हरदयाल सिंह खालसा, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। दोपहर में अटूट लंगर बरता तो शाम को सात बजे गुरु ग्रंथ साहिब को गुरुद्वारे में विश्राम कराया गया।
विज्ञापन

बैकुंठ नगर स्थित केंद्रीय गुरुद्वारे में सुबह 11 बजे तक कीर्तन दरबार लगा। शाम को भी कीर्तन दरबार का आयोजन और लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधान हरविंदर सिंह, सचिव साहब सिंह, खजांची देवेंद्र सिंह डंग, भूपेंद्र सिंह टुटेजा, चतर सिंह, गुरदीप सिंह जुनेजा, तनप्रीत सिंह टुटेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी क्वार्टर स्थित गुरुमत सत्संग सभा में जत्थेदार भूपिंदर सिंह के सानिध्य में गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई। यहां गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डालकर गुरुवाणी का मनन किया। राजेंद्र सिंह, हरदीप सिंह, बलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, रवींद्र पाल सिंह, सरबजीत सिंह, गुरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed