{"_id":"678ea74cb8ec70ec630c4f62","slug":"gun-fired-at-salesman-after-asking-for-petrol-money-aligarh-news-c-110-1-sali1009-100989-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेट्रोल के रुपये मांगने पर सेल्समैन पर ताना तमंचा, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेट्रोल के रुपये मांगने पर सेल्समैन पर ताना तमंचा, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 21 Jan 2025 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:13 AM IST
सार
अज्ञात युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर आए। पेट्रोल डलवाने के बाद जब सेल्समैन ने रुपये मांगे गए तो बाइक में पीछे बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। दूसरे सेल्समैन द्वारा रुपये न देने का विरोध किया गया तो आरोपी युवक गालीगलौज कर धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव कारह कादिलपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने आए दो युवकों ने सेल्समैन द्वारा रुपये मांगने पर कनपटी पर तमंचा तान दिया। गालीगलौज कर उसको धमकाते हुए फरार हो गए। पेट्रोल पंप स्वामी द्वारा घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप स्वामी कुलदीप सिंह के अनुसार सोमवार करीब 11 बजे दो अज्ञात युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए उनके पंप पर आए। पेट्रोल डलवाने के बाद जब सेल्समैन ने रुपये मांगे गए तो बाइक में पीछे बैठे युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया। दूसरे सेल्समैन द्वारा रुपये न देने का विरोध किया गया तो आरोपी युवक गालीगलौज कर धमकाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप स्वामी जब वहां पहुंचे तो सेल्समैनों द्वारा घटना की जानकारी दी गई। इस पर पेट्रोल पंप के मालिक ने थाने आकर तहरीर दी। पुलिस पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है।
विज्ञापन