फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gulveer Singh reached village after winning bronze medal

Asian Games: कांस्य पदक जीतकर गांव पहुंचे गुलवीर, मंदिर को दिए 20 लाख, 10 अक्टूबर को मिलेंगे पीएम मोदी से

Sat, 07 Oct 2023 07:37 PM IST
चमन शर्मा शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़
शेखर अग्रवाल, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 07:37 PM IST
सार

गुलवीर सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए वह दिल्ली रवाना होंगे। एशियाड के बाद अब नवंबर में अमेरिका में होने वाली प्रतियोगिता भाग लेना है। इसके साथ ही ओलंपिक की तैयारी के लिए जुटना है। ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना उनका सपना है।

विज्ञापन
Gulveer Singh reached village after winning bronze medal
मां-बाप को कांस्य पदक देते गुलवीर सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाड खेलों में ट्रैक एंड फील्ड की 10 हजार मीटर दौड़ में भारतीय सेना के हवलदार गुलवीर सिंह ने कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। अलीगढ के छर्रा के गांव सिरसा निवासी गुलवीर का शनिवार को उनके पैतृक गांव में जोरदार स्वागत हुआ।

विज्ञापन


गुलवीर प्रशंसक
विज्ञापन


उन्होंने गांव के मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये का दान देने का एलान किया। बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए वह दिल्ली रवाना होंगे। एशियाड के बाद अब नवंबर में अमेरिका में होने वाली प्रतियोगिता भाग लेना है। इसके साथ ही ओलंपिक की तैयारी के लिए जुटना है। ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना उनका सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो

सैकडों ग्रामीणों ने अतरौली से लेकर गांव तक रोड शो निकाला। कई जगहों पर रोड शो का स्वागत हुआ। छबीलपुर पर ग्राम प्रधान चौ. चंद्रपाल सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, रामगोपाल सिंह, कुशलपाल सिंह सप्पू, रविकांत भारद्वाज एवं सिरसा मोड़ पर भाजपा नेता एवं श्री सिद्ध बाबा महाविद्यालय के सचिव चौ. बोद्धपाल सिंह, राय सिंह आदि ने गुलवीर का माला पहनाकर स्वागत किया। चौ. बौद्धपाल सिंह ने पूरे गांव में मिष्ठान का वितरण किया। इस मौके पर यूपी एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष शमशाद निसार आजमी सहित अन्य खेल प्रशिक्षु और खेल प्रेमी मौजूद रहे। 


20 लाख दान दिया

मंदिर में टेका माथा, दिये 20 लाख रुपये दान
रोड शो के साथ गांव पहुंचने गुलवीर सिंह ने गांव में स्थित पूर्णानन्द तीर्थ श्रीश्री 1008 श्री उडिया बाबा मंदिर में बाबा की प्रतिमा एवं भगवान शिव के समक्ष माथा टेकने के साथ आशीर्वाद लिया। मंदिर से बाहर आकर सभी का आशीर्वाद लिया। गुलवीर सिंह ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर कमेटी के खगेशानंद शास्त्री एवं जितेन्द्र शास्त्री को 20 लाख रुपये देने का ऐलान किया। दोनों ने गुलवीर को पगड़ी पहनाने के साथ प्रतिमा भेंट की। 

भाई को मिठाई खिलाती बहन

बहन ने खिलाया मिष्ठान
घर पहुंचे एशियाड पदक विजेता गुलवीर सिंह के परिजनों ने घर पहुंचने पर उनको मिष्ठान खिलाया। गुलवीर  माता-पिता व बड़े भाई बहनों का आशीर्वाद लेने के बाद पिता पप्पू सिंह एवं माता लच्छो देवी को अपना पदक भेंट किया। गांव के साथ-साथ जनपदों के अधिकतर गांवों से युवाओं ने घर पर पहुंचकर पदक विजेता को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed