फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gulveer Singh in World Athletics continental tour

विश्व वर्ल्ड एथलेटिक्स महाद्वीपीय यात्रा: गुलवीर ने अमेरिका में बढ़ाया मान, अलीगढ़ आने पर होगा स्वागत

Sun, 16 Feb 2025 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 05:39 PM IST
सार

अमेरिका के बोस्टन में विश्व वर्ल्ड एथलेटिक्स महाद्वीपीय यात्रा के तहत 15 फरवरी की रात में आयोजित तीन किमी दौड़ में रजत जीतकर गुलवीर ने जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Gulveer Singh in World Athletics continental tour
गुलवीर सिंह - फोटो : स्वयं

विस्तार

एशियन गेम्स के पदक विजेता धावक गुलवीर सिंह ने अमेरिका में तीन किमी दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। 7: 38.26 मिनट में दौड़ पूरी कर उन्होंने रजत पदक जीता है। स्वदेश आने पर उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

विज्ञापन


अमेरिका के बोस्टन में विश्व वर्ल्ड एथलेटिक्स महाद्वीपीय यात्रा के तहत 15 फरवरी की रात में आयोजित तीन किमी दौड़ में रजत जीतकर गुलवीर ने जिले का नाम रोशन किया है। यूपी एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शमशाद निसार आजमी ने बताया कि उनकी सफलता में ईश्वर के साथ उनके माता-पिता का आशीर्वाद और प्रशिक्षक यूनुस खान (सेना) की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वे जब अलीगढ़ आएंगे, तो उनका अभिनंदन किया जाएगा। नीगाटा जापान में गुलवीर ने 5000 मीटर दौड़ 13:11:82 मिनट में पूरी कर अविनाश साबले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने वर्ष मई 2023 में 13:19:30 मिनट में 5000 मीटर की दौड़ पूरी की थी। इससे पहले अमेरिका के पोर्टलैंड में 5000 मीटर दौड़ में नया कीर्तिमान बनाया था। चीन के हांगझाऊ में 19वें एशियन गेम्स में उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया था। छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता था। वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। वे अब तक प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें 75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed