{"_id":"641227046072f73f2e071844","slug":"gulistan-e-syed-smelled-of-flowers-na-news-c-2-ali1009-67657-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: फूलों की खुशबू से महका गुलिस्तान-ए-सैयद, लगी पुष्प प्रर्दशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: फूलों की खुशबू से महका गुलिस्तान-ए-सैयद, लगी पुष्प प्रर्दशनी
Thu, 16 Mar 2023 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:43 AM IST
सार
एएमयू के गुलिस्तान ए सैयद में फ्लावर शो का आयोजन किया गया। फ्लावर शो में सात कैटेगरी के अंतर्गत एक से बढ़कर एक फूलों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
पुष्प प्रदर्शनी देखते एएमयू वीसी तारिक मंसूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का गुलिस्तान-ए-सैयद बुधवार को अलग-अलग किस्म के फूलों की खुशबू से महक उठा। सात विभिन्न श्रेणियों के तहत फूलों का प्रदर्शन किया गया है। वर्ग ए (विश्वविद्यालय, संस्थागत और निजी उद्यान) में 52 प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
बर्तनों में वार्षिक फूलों के वर्ग बी में 374 प्रविष्टियां कट फ्लावर्स फ्लावरिंग वार्षिक के वर्ग सीए में 171 प्रविष्टियां, कट फ्लावर्स (गुलाब) के वर्ग सी में 68 प्रविष्टियां वर्ग डी सजावटी फूलों में 73, फ्लॉवर अरेंजमेंट्स के साथ वर्ग ई में 22 प्रविष्टियां और वर्ग एफ के तहत सकुलेंट्स, कैक्टि-बोन्साई, यूफोरबिया, पॉइन्सेटिया, बोगेनविलिया, बोनसाई और अन्य के साथ 153 प्रविष्टियां शामिल की गई हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में वाइस चांसलर लॉज, प्रो-वाइस चांसलर लॉज, रजिस्ट्रार लॉज, एडमिन ब्लॉक, एसएस हॉल साउथ, सर सैयद हाउस, गेस्ट हाउस नंबर 1, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कैनेडी हॉल, भौतिकी विभाग, गणित विभाग, धर्मशास्त्र विभाग, उर्दू विभाग, जूलॉजी विभाग, राजीव गांधी सेंटर फॉर डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी, गुलिस्तान-ए-सैयद, आरएएफ 104, अल-बरकात, एसएन हॉल, वीएम हॉल, बेगम अजीज-उन-निसा हॉल, प्राइवेट गार्डन, इंस्टीट्यूशनल गार्डन और यूनिवर्सिटी गार्डन ने शिरकत की है। बृहस्पतिवार को दोपहर 3.30 बजे पुरस्कार का होगा।
विज्ञापन
ब्यूरो