फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GT road jammed, Ashok Gehlot's effigy burnt

Aligarh News: जीटी रोड पर जाम लगाया, अशोक गहलोत का पुतला फूंका

Thu, 07 Dec 2023 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
GT road jammed, Ashok Gehlot's effigy burnt
प्रदर्शन करते राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह की हत्या के मामले में बुधवार को समाज ने सड़क पर उतरकर आक्रोश दिखाया। जगह-जगह मार्च निकाले गए। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन







करणी सेना अलीगढ़ के बैनर तले जिलाध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया गया। राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका गया। नुमाइश मैदान स्थित कोहिनूर मंच पर सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए। पदाधिकारियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। थाना बन्ना देवी के सामने जीटी रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन




एसीएम प्रथम कुलवीर सिंह व सीओ द्वितीय विशाल चौधरी पहुंच गए। वहां उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों के जल्द कार्यवाही के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। ज्ञापन में हत्यारों को फांसी देने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री और तत्कालीन डीजी पुलिस को गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री युवा शक्ति गौरव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री महिला शक्ति ममता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सुगंधी वार्ष्णेय, बीना चौहान, कुलदीप राघव, राजेश वशिष्ठ, हरिमोहन सिंह, अवनीश राघव, पिंटू दीक्षित, जगमोहन मालवीय, पंकज शर्मा, अंतेश माहेश्वरी, अभिषेक सिंह, ओपी सिंह राघव, एनपी सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद











हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की



अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व करणी सेना सहित जिले के सभी क्षत्रिय संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख की हत्या के विरोध में डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान हत्यारों की गिरफ्तारी कर एनकाउंटर की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विवेक चौहान ने कहा दोषियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द होनी चाहिए। करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश रावल, मंडल अध्यक्ष पारस चौहान, जिलाध्यक्ष वीरांगना प्रतिभा राघव, राजेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल ठाकुर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसायन सुमंत किशोर, अजीतपाल सिंह, कमाल प्रताप सिंह, पिंका ठाकुर, तेजवीर सिंह, आरके चौहान, अनिल ठाकुर, हरबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद















कैंडल मार्च निकाल पांच करोड़ मुआवजा देने की मांग



अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा व सवर्ण समाज ने रामलीला मैदान पर एकत्रित होकर हत्याकांड की निंदा की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रामलीला मैदान से सेंटर प्वाइंट तक कैंडल मार्च निकाला गया। यहां एसीएम संजय मिश्रा को गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, जैकी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, सौरभ तोमर, सुधीर ठाकुर, जिलाध्यक्ष वीरांगना ममता सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख धनीपुर तेजवीर सिंह, दीपेंद्र सिंह, सुधा सिंह, मीरा जादौन, कविता राघव, साधना तोमर, राजू ठाकुर, दिग्विजय सिंह, सैंडी जादौन, भावना चौहान, धीरू ठाकुर, संजय, पलाश राघव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed