{"_id":"6387b7e699faeb41fb1b20f1","slug":"gst-survey-continues-on-four-establishments-of-major-hardware-exporter-city-office-news-ali305958861","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: प्रमुख हार्डवेयर निर्यातक के चार प्रतिष्ठानों पर जीएसटी सर्वे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: प्रमुख हार्डवेयर निर्यातक के चार प्रतिष्ठानों पर जीएसटी सर्वे जारी
विज्ञापन
सासनी गेट स्थित पला रोड पर ताले की फैक्ट्री पर जीएसटी अधिकारियों का छापा, कागज चेक करती जीएसटी एड?
- फोटो : CITY OFFICE
वाणिज्यकर की एसआईबी टीम ने बुधवार को महानगर की प्रमुख हार्डवेयर निर्यातक फर्म प्लस प्वाइंट के चार ठिकानों पर सर्वे शुरू किया है। सुबह से शुरू हुए सर्वे का क्रम देर रात समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। मगर कोई अधिकारी अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं था। इधर, फर्म की मदर यूनिट पला रोड पर दिन भर तमाम व्यापारियों, उद्यमियों व भाजपा नेताओं का डेरा लगा रहा। देर रात तक टीमें खरीद बिक्री से जुड़े दस्तावेजों व माल के आकलन में जुटी थीं।
वाणिज्यकर के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 आरएन शुक्ला व एसआईबी के एडिशनल कमिशनर ग्रेड-2 यूपी सिंह के निर्देशन में चार टीमें डीसी एसआईबी राजेश कुमार सिंह व पंकज कुमार सिंह की अगुवाई में प्लस प्वाइंट बिल्ड वेयर की मदर यूनिट पला रोड के साथ-साथ ताला नगरी सहित चार ठिकानों पर पहुंच गईं। सुबह से ही टीमों ने यहां सर्वे शुरू कर दिया।
इस दौरान खरीद बिक्री के प्रपत्र से लेकर माल के मिलान का काम शुरू किया गया। यह काम देर रात समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। इन टीमों में एटा, हाथरस, कासगंज व अलीगढ़ के 25 अधिकारियों को शामिल किया गया। इनमें टीमें प्लस प्वाइंट बिल्ड वेयर, प्लस प्वाइंट ब्रास वेयर व तालानगरी में स्थित प्लस प्वाइंट सिक्योरिटी डिवाइसेस समेत एक अन्य फर्म पर सर्वे के काम में जुटी थीं।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों इन फर्मों से जुड़े खरीद बिक्री के कुछ संदिग्ध बिल मिले थे। इसी आधार पर अधिकारियों के निर्देश पर यह छानबीन शुरू की गई है। देर रात समाचार लिखे जाने तक अधिकारी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे। हर तरफ से एक ही जवाब मिल रहा था कि सर्वे पूरा होने के बाद ही कुछ बता पाएंगे। डीसी एसआईबी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे का काम अभी जारी है। एक एक तथ्य का सत्यापन करने के बाद रिपोर्ट तैयार कर कुछ बताया जाएगा।
व्यापारियों ने किया विरोध, निर्यातक ने किया शांत
शहर के नामचीन हार्डवेयर निर्यातक राजीव अग्रवाल की फर्म पर एसआईबी सर्वे की खबर दोपहर होते होते शहर भर में फैल गई। इस खबर पर कुछ ही देर में पला रोड स्थित मदर यूनिट पर सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश लिम्मका, महामंत्री राजेश सरकोड़ा, भाजपा नेता डा.राजीव अग्रवाल आदि पहुंच गए। इस दौरान व्यापार मंडल ने हल्का विरोध भी किया।
मगर अधिकारियों की ओर से और खुद राजीव अग्रवाल की ओर से जब बताया गया कि सिर्फ सर्वे चल रहा है। तब सभी शांत हुए और सर्वे जारी रखा गया। इस दौरान लोगों ने देर शाम तक शहर के इतने बड़े प्रतिष्ठान पर सर्वे की खबर पर किसी भाजपा जनप्रतिनिधि के न आने पर नाराजगी जताई।
कहा कि जांच के दौरान शहर के तमाम बड़े व प्रतिष्ठित कारोबारी पला रोड पर पहुंचे। मगर भाजपा से जुड़े प्रमुख लोग नहीं आए। इधर, प्लस प्वाइंट के संचालक व उद्यमी राजीव अग्रवाल से जब बात हुई तो उन्होंने इतना ही बताया कि सर्वे में पूरा सहयोग किया जा रहा है। सभी जरूरी दस्तावेज टीम को दिए गए हैं।