फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST SIB raid on Mahalaxmi Steel Aligarh

GST SIB Raid: महा लक्ष्मी स्टील पर जीएसटी का छापा, 50 लाख की बोगस आईटीसी पकड़ी

Tue, 18 Nov 2025 06:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 06:18 PM IST
सार

छापे के दौरान, टीम ने ऐसे माल की भी पहचान की जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जा सके। बिना दस्तावेज के 15 लाख रुपये मूल्य का माल मौके पर सीज कर लिया गया है। जांच दल ने फर्म के परिसर से भारी मात्रा में कच्चे बिल और खरीद-बिक्री से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बरामद किए हैं, जिन्हें सीज कर लिया गया है।

विज्ञापन
GST SIB raid on Mahalaxmi Steel Aligarh
महा लक्ष्मी स्टील में छापामार कार्रवाई के दौरान जांच करते जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने 17 नवंबर को अलीगढ़ के गूलर रोड स्थित एलएमएल कंपाउंड स्थित महा लक्ष्मी स्टील पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने 50 लाख की बोगस आईटीसी के लेने का खुलासा किया है। साथ ही 15 लाख रुपये का माल भी सीज कर दिया है। कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली। फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर करापवंचन करने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


जांच टीम में शामिल एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर शिवकुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में महा लक्ष्मी स्टील द्वारा लगभग 50 लाख रुपये का बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम किए जाने का खुलासा हुआ है। फर्म बिना किसी वास्तविक खरीद के फ़र्ज़ी बिलों के आधार पर सरकारी खजाने को चूना लगाने का प्रयास कर रही थी। 
विज्ञापन


छापे के दौरान, टीम ने ऐसे माल की भी पहचान की जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए जा सके। असिस्टेंट कमिश्नर सिंह के अनुसार, बिना दस्तावेज के 15 लाख रुपये मूल्य का माल मौके पर सीज कर लिया गया है। जांच दल ने फर्म के परिसर से भारी मात्रा में कच्चे बिल और खरीद-बिक्री से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बरामद किए हैं, जिन्हें सीज कर लिया गया है। ये दस्तावेज़ कर चोरी के संबंध में आगे की कार्रवाई का आधार बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महा लक्ष्मी स्टील से जुड़ी अन्य इकाइयों की भी जांच की जाएगी। इनमें वे सभी फर्म शामिल होंगी जिन्होंने महालक्ष्मी स्टील से माल की खरीद-बिक्री दिखाई है। यह कार्रवाई टैक्स चोरी के पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए की जाएगी।- शिव कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा


यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में कारोबार
महा लक्ष्मी स्टील मुख्य रूप से आयरन स्क्रैप की सप्लाई का कारोबार करती है और इसका व्यापार उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित कई अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। एसआईबी अब इन अंतरराज्यीय सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। महालक्ष्मी स्टील फर्म को नोटिस जारी कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक फर्म द्वारा जवाब दाखिल किए जाने के बाद टैक्स चोरी की राशि की वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed