फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST's Daka on the Rights of the Employees

कर्मचारियों के हक पर जीएसटी का डाका 

Sun, 08 Oct 2017 01:52 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 08 Oct 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
GST's Daka on the Rights of the Employees
जीएसटी
कर्मचारी हित में अब तक नो प्राफिट नो लास पर चलने वाली उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की कैंटीन को जीएसटी की नजर लग गई है। अब तक कर्मचारियों को सस्ती उपभोक्ता वस्तुएं दिलाने के लिए टैक्स में 13 फीसदी छूट पर चलने वाली कैंटीन पर जुलाई महीने से 28 फीसदी जीएसटी लगने से कैंटीन और बाजार भाव लगभग समान हो गए हैं। इससे अब तक महीने भर का सामान कैंटीन से खरीदने वाले कर्मचारियों ने कैंटीन से मुंह मोड़ लिया है। इसके चलते कैंटीन का टर्नओवर जुलाई से अब तक 90 फीसदी तक गिर गया। इससे हताश कैंटीन प्रबंधन मात्र जरूरत भर का सामान मंगाने पर मजबूर है। इससे कभी उपभोक्ता वस्तुओं से भरा रहने वाला कैंटीन का स्टोर अब खाली खाली सा नजर आता है।  
विज्ञापन


वर्ष 1965 में शुरू हुई थी कैंटीन व्यवस्था
राज्य कर्मचारियों को रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती दिलाने के लिए वर्ष 1965 में तत्कालीन सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की स्थापना की थी। नो प्राफिट नो लास का कांसेप्ट लेकर शुरू की गई निगम की कैंटीन व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराना था। इसके लिए साबुन, तेल से लेकर रोजमर्रा के काम आने वाली चाय आदि समेत हर वस्तु पर दरों में 13 फीसदी की छूट दी गई थी। कैंटीन की वस्तुओं पर किसी भी प्रकार का कर न होने से कर्मचारियों को कंपनी रेट पर ही यह वस्तुएं मिल जाती थी। 
विज्ञापन


टर्नओवर 18 लाख से गिरकर डेढ़ लाख पहुंचा
केंद्र सरकार द्वारा जुलाई में कैंटीन वस्तुओं पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने से कलेक्ट्रेट स्थित कैंटीन का टर्नओवर 90 फीसदी गिरा है। जुलाई से पहले हर माह 18 लाख का टर्नओवर वाली इस कैंटीन का वर्तमान में टर्नओवर मात्र डेढ़ से दो लाख रुपया प्रति माह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी यहां लगती थी लाइन तो अब सन्नाटा
पुराने डीएम कार्यालय के समीप स्थित निगम की कैंटीन में हर माह की सात तारीख से 15 तारीख तक खरीददारी को कर्मचारियों की लाइनें लगती थी। इस दौरान निगम के कर्मचारियों को सिर उठाने की फुर्सत नहीं मिलती थी, लेकिन जुलाई के बाद से सभी वस्तुएं बाजार भाव के बराबर रेट पर मिलने के चलते यहां सन्नाटा है।   


जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद निगम की कैंटीन का टर्नओवर 90 फीसदी तक गिर गया है। इसका कारण अब तक कर मुक्त कैंटीन पर 28 फीसदी जीएसटी लगना है। दाम बाजार के बराबर होने के चलते कर्मचारी खरीदारी में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते हम मात्र जरूरत भर का स्टाक मंगा रहे हैं। 
--प्रमोद पांडेय, मंडलीय प्रबंधक राज्य कर्मचारी कल्याण निगम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed