{"_id":"688eefd2eeab84179b0eb12a","slug":"gst-issued-notice-to-11-bogus-firms-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST: फर्जी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई तेज,11 बोगस फर्म को जीएसटी ने थमाया नोटिस, सभी की चल रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST: फर्जी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई तेज,11 बोगस फर्म को जीएसटी ने थमाया नोटिस, सभी की चल रही जांच
Sun, 03 Aug 2025 10:43 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:43 AM IST
सार
जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा की संयुक्त आयुक्त रश्मि सिंह ने बताया कि बोगस फर्मों को नोटिस भेजे गए हैं। सभी की जांच की जा रही है। इनमें से कुछ फर्मों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
नोटिस जारी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने फर्जी फर्मों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने हाल ही में 11 बोगस फर्मों को नोटिस जारी किया है, जो लंबे समय से फर्जी पते पर टैक्स चोरी कर रही थीं।
विज्ञापन
लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर स्थानीय जीएसटी अधिकारी इन फर्जी फर्मों की जांच में जुट गए हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ में भी बड़े पैमाने पर जांच चल रही है। दो बोगस फर्मों को पकड़ा गया है, जिन्होंने फर्जी पते का इस्तेमाल करके 50 करोड़ रुपये से अधिक की टैक्स चोरी की है।
विज्ञापन
इससे पहले विभाग ने ऐसे गिरोह का भी पर्दाफाश किया था, जो आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी फर्म चला रहा था। इन फर्मों के जरिए एक करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन पकड़ा गया था, जिसके बाद आयकर विभाग ने भी नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा की संयुक्त आयुक्त रश्मि सिंह ने बताया कि बोगस फर्मों को नोटिस भेजे गए हैं। सभी की जांच की जा रही है। इनमें से कुछ फर्मों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।