फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   GST hardware, electrical product enters entrepreneur Grad from 18% slab

जीएसटी ःहार्डवेयर, बिजली के उत्पाद 18 फीसदी के स्लैब में आने से उद्यमी गद् गद

Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 11 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
GST hardware, electrical product enters entrepreneur Grad from 18% slab
GST रिटर्न के बावजूद पैनल्टी और लेटफीस
जीएसटी परिषद ने अलीगढ़ के हार्डवेयर (कोड 8302) एवं बिजली के उत्पाद (कोड 9405) को 28 से घटाकर 18 प्रतिशत के स्लैब में शामिल कर लिया है। इसकी सूचना मिलने के बाद यहां के उद्यमी खुशी से झूमने लगे हैं। अलीगढ़ के उद्यमी जीएसटी लागू होने के बाद से ही इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


लघु उद्योग भारती से जुड़े यहां के उद्यमी कुछ महीने पहले तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं संतोष गंगवार से मिले थे और हार्डवेयर से जीएसटी दर घटाकर 18 प्रतिशत करने की मांग की थी। मेघवाल ने आश्वासन दिया था कि यह दर उचित नहीं है, इसे घटाने के लिए वह बात आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


उद्यमियों ने वित्त मंत्री को भी ज्ञापन भेजा था। अलीगढ़ नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन एवं तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के सदस्यों ने भी वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर हार्डवेयर एवं बिजली के उत्पाद पर जीएसटी की दर 18 प्रतिशत करने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल ताले के लिए मशहूर अलीगढ़ अब हार्डवेयर निर्माण का हब बन चुका है। इसमें हजारों लोग काम करते हैं। यहां के उद्यमी बिजली के उत्पाद बनाकर देश के विभिन्न प्रांतों में भेजते हैं। जीएसटी लागू होने के बाद यहां के हार्डवेयर एवं बिजली उत्पाद के कारखानों में उत्पादन गिरकर आधे से भी कम रह गया था। बड़ी संख्या में मजदूर बेरोजगार हुए थे। जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद यहां के कारोबार में तेजी आने एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

जीएसटी काउंसिल को अलीगढ़ के उद्यमियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। इस फैसले से उद्यमियों को दीवाली जैसी खुशी मिली है। इससे उत्पादन एवं बिक्री बढ़ेगी और मजदूरों को रोजगार मिलेगा। सरकार को भी इससे राजस्व का फायदा होगा।
- सुनील दत्ता, महामंत्री तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन

हार्डवेयर को 28 से निकालकर 18 फीसदी के स्लैब में शामिल कर लिया गया है। इससे संबंधित लेटर उनके पास आ गया है। सरकार के इस फैसले से हार्डवेयर उद्यमियों को बड़ी राहत मिली है।
- राकेश अग्रवाल सिक्ससंस, महामंत्री अलीगढ़ नेपाल एक्सपोर्ट एसोसिएशन 

हार्डवेयर एवं बिजली के उत्पाद से जीएसटी दर घटाने के लिए यहां के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं संतोष गंगवार से मिला था। बहुत-बहुत धन्यवाद।

- गौरव मित्तल, जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती

हार्डवेयर को 28 से निकालकर 18 फीसदी के स्लैब में डालने की मांग शुरू से ही उद्यमी कर रहे थे। जीएसटी काउंसिल ने उद्यमियों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है। सरकार से ऐसी ही उम्मीद है। 
- पवन खंडेलवाल, लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed