फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Groom uncle son dies during treatment

Aligarh News: दूल्हे के ताऊ के लड़के की इलाज के दौरान मौत, गाली-गलौज के बाद लगी थी गोली

Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
सार

बरात में शिवम ठाकुर और रवि में किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। इस बीच शिवम ने रवि को गोली मार दी। घायल को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। युवक की  उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Groom uncle son dies during treatment
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बीती 29 फरवरी की रात्रि को प्रधान ढाबा मैरिज होम कासिमपुर मोड़ में हुए गोलीकांड में रवि की 4 मार्च को मौत हो गई। ग्राम सिंघारपुर थाना मडराक से मनीष की बारात आई थी। जिसमें दूल्हे के ताऊ का लड़का 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जयवीर सिंह रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे बरात में पहुंचा। इसी बीच शिवम ठाकुर निवासी साथा अपने अन्य साथियों को लेकर मैरिज होम पर आया।

विज्ञापन


दोनों में किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। इस बीच शिवम ने रवि को गोली मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जिसकी 4 मार्च की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा गया। मौत की सूचना पर परिवार में मातम छा गया। रवि कुमार अपने पिता का अकेला ही बेटा था। उसकी पत्नी, दस वर्ष के बेटे और सात वर्ष की बेटी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed