फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Green belt will be built on both sides of Karban river

महायोजना 2031: करबन नदी के दोनों तरफ बनेगी ग्रीन बेल्ट, ये है प्लानिंग

Tue, 31 Dec 2024 01:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 01:44 PM IST
सार

खैर से गुजरने वाली करबन नदी के दोनों ओर 200-200 मीटर (जहां खेती योग्य भूमि नहीं है) के क्षेत्र में हरित पट्टिका विकसित कर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। जहां खेती योग्य भूमि है, वहां पर नदी के दोनों ओर 15-15 मीटर चौड़ी हरित पट्टिका बनेगी।

विज्ञापन
Green belt will be built on both sides of Karban river
गांव जौहरा के पास करबन नदी - फोटो : संवाद

विस्तार

कटान से निपटने के लिए और नदी के किनारे पेड़-पौधों के संरक्षण को बढ़ाने के लिए खैर से गुजरने वाली करबन नदी पर रिवर बफर (नदी के दोनों किनारों पर हरित हरित पट्टिका) का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


एडीए की महायोजना-2031 में विकास का खाका तैयार किया गया है। इसमें नदी से लेकर पार्क, प्रदर्शनी स्थल आदि को लेकर हरित पट्टिका का प्रावधान किया गया है। बारिश के समय में नदियों में अक्सर कटान की समस्या सामने आती है। जिसके कारण आसपास के इलाकों में पानी भर जाता है। इनसे निपटने के लिए रिवर बफर का प्रावधान किया गया है। खैर से गुजरने वाली करबन नदी के दोनों ओर 200-200 मीटर (जहां खेती योग्य भूमि नहीं है) के क्षेत्र में हरित पट्टिका विकसित कर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। जहां खेती योग्य भूमि है, वहां पर नदी के दोनों ओर 15-15 मीटर चौड़ी हरित पट्टिका बनेगी। महायोजना में जिले में हरित पट्टिका के लिए 287.67 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है।

विज्ञापन

खैर नगर से गुजरने वाले करबन नदी पर रिवर बफर बनाने का प्रावधान महायोजना 2031 में किया गया है। इससे कटान आदि की समस्या दूर होगी। साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर होगा।-अपूर्वा दूबे, एडीए वीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन


महरावल में 534.20 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा पार्क
महायोजना 2031 में क्षेत्रीय पार्क का प्रस्ताव पहले की भांति है। क्षेत्रीय पार्क से लगी हुई भूमि पर दिल्ली-अलीगढ़ रेलवे लाइन के निकट महरावल में 534.20 हेक्टेयर भूमि क्षेत्रीय पार्क के तहत प्रस्तावित है। यह महायोजना क्षेत्र का 2.30 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed