फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Grandson beat retired policeman to death with bat

Aligarh News: नाती ने पुलिस से सेवानिवृत्ति बाबा को बल्ले से पीट-पीट कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 01:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 01:55 PM IST
सार

शनिवार सुबह बनवारी लाल अपने दूसरे मकान पर बैठे हुए थे। नाती घर से अपने हाथ में क्रिकेट वाला बल्ला लेकर बाबा के पास आया। बाबा की नाती ने क्रिकेट वाले बल्ले से पीट-पीट कर मार डाला। व्यक्ति की हत्या के बंद परिवार में हड़कंप मच गया और चीख पुकार मचने लगी।

विज्ञापन
Grandson beat retired policeman to death with bat
मृतक बनवारी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में  लोधा थाना क्षेत्र के गांव बढ़ौला हाजी में शनिवार को सुबह आठ बजे के करीब पुलिस से सेवानिवृत्ति एक बुजुर्ग की जमीन को लेकर नाती ने क्रिकेट वाले बल्ले से पीट-पीट कर मार डाला। बुजुर्ग की मौत हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार में मच रही चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए।

विज्ञापन


 घटना के बारे में पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी गई। सूचना पर सी.जो गभाना सुमन कन्नौजिया और लोधा पुलिस पहुंच गई और घटना की जानाकरी करने में जुट गई। जमीन को लेकर बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपी को लोधा पुलिस ने दबोच कर थाने में बन्द कर दिया। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना पर पहुंची पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोधा के गांव बढौला हाजी में पुलिस से सेवानिवृत्ति हुए 67 वर्षीय बनवारी लाल पुत्र दाताराम का परिवार से झगड़ा रहता था। एक साल पहले अज्ञात हमलावरों ने बनवारी लाल को गोली बरसा कर घायल कर दिया था। व्यक्ति ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लोधा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस से सेवानिवृत्ति होने के बाद व्यक्ति अलग मकान बनाकर रह रहे था, फिर भी परिवार के लोग झगड़ा करते थे।  जमीन को लेकर नाती से अनवन चल रही थी। 

शनिवार सुबह बनवारी लाल अपने दूसरे मकान पर बैठे हुए थे। नाती घर से अपने हाथ में क्रिकेट वाला बल्ला लेकर बाबा के पास आया। बाबा की नाती ने क्रिकेट वाले बल्ले से पीट-पीट कर मार डाला। व्यक्ति की हत्या के बंद परिवार में हड़कंप मच गया और चीख पुकार मचने लगी। चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गये और घटना की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी। पुलिस ने आरोपी  नाती सचिन पुत्र हरेन्द्र को दबोच लिया। लोधा पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गभाना सुमन कन्नौजिया ने बताया कि सेवानिवृत्ति व्यक्ति बाबा की हत्या करने वाला पोता गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कार्रवाई कर जेल भेजा जायेगा |

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed