{"_id":"656c9e468a069f2d120985d6","slug":"gram-pradhan-molested-the-widow-by-going-to-chhatari-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छतारी में जाकर विधवा से ग्राम प्रधान ने की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छतारी में जाकर विधवा से ग्राम प्रधान ने की छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 03 Dec 2023 08:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 08:57 PM IST
सार
अलीगढ़ में गोंडा क्षेत्र के ग्राम प्रधान पर छतारी थाना क्षेत्र की विधवा ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान रात में घर पर एक साथी के साथ आया। महिला से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव की विधवा ने अलीगढ़ क्षेत्र के ग्राम प्रधान पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विधवा ने बताया कि गोधा थाना क्षेत्र का प्रधान 1 दिसंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे काले रंग की गाड़ी से अपने एक साथी के साथ घर आया था। आरोपियों ने दरवाजा खटखटाया तो पीड़िता बाहर आई। तभी आरोपी घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की।
विज्ञापन
विरोध में पीड़िता ने शोर मचाया। अन्य लोगों के आने के डर से आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन