फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   govt. should shooted those who shouting anti nation slogan : pandey

देश विभाजन की बात करने वालों को गोली मरवा दे सरकार ः पांडेय

Mon, 10 Feb 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
govt. should shooted those who shouting anti nation slogan : pandey
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर देश को विभाजित करने की साजिश हो रही है। सरकार को चाहिए कि देश विभाजन की बात करने वाले लोगों को सेना लगाकर गोली मरवा दे।
विज्ञापन

बीदास कंपाउंड नौरंगाबाद स्थित हिंदू महासभा कार्यालय पर अशोक पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय पर लागू नहीं होता। इसके बावजूद विरोध में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। इसका मतलब है कि इसके पीछे बड़ी साजिश है। जामिया, जेएनयू एवं एएमयू से बयानबाजी हो रही है। कोई देश तोड़ने की बात कर रहा है तो कोई धमकी दे रहा है कि हम उस कौम से आते हैं जिस देश को चाहे उसको बर्बाद कर दें। हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जब पूरे शहर में धारा 144 लागू है तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और शाह जमाल में आंदोलन की अनुमति प्रशासन ने कैसे दी। स्पष्ट है कि प्रशासन डरा हुआ है। सरकार से मांग है कि जल्दी से जल्दी प्रदर्शन और आंदोलनों को खत्म करें। सरकारी शिक्षण संस्थानों को सेना के हवाले करें। दिनेश चंद शर्मा, महेश चंद शर्मा, अभिषेक गुप्ता, सचिन शर्मा, हरि शंकर, भोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed