फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Governor Anandiben Patel in Aligarh today

Aligarh: राज्यपाल आज अलीगढ़ में, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था,चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस कर्मी

Wed, 15 Oct 2025 01:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:42 AM IST
सार

डायवर्जन सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा। इस दौरान टप्पल चेंजर यमुना एक्सप्रेस से खैर व गाैमत से कस्बा खैर व अलीगढ़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

विज्ञापन
Governor Anandiben Patel in Aligarh today
राज्यपाल आगमन को लेकर मीटिंग करते डीएम व एसएसपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अलीगढ़ आ रही हैं। इस समारोह में कई वीआईपी भी शामिल होंगे। इसको लेकर शहर में आज यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार ने रूट डायवर्जन जारी किया है। हालांकि, एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों को इसमें छूट रहेगी।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि डायवर्जन सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगा। इस दौरान टप्पल चेंजर यमुना एक्सप्रेस से खैर व गाैमत से कस्बा खैर व अलीगढ़ की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को एक्सप्रेस वे से होकर गंतव्य तक रवाना होंगे। वीआईपी फ्लीट आगमन व प्रस्थान को लेकर धनीपुर एयरपोर्ट कट हाईवे व बाैनेर तिराहे से खेरेश्वर चौराहे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। खेरेश्वर चौराहे से कार्यक्रम स्थल लोधा की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस कर्मी
राज्यपाल के आगमन को लेकर 14 अक्तूबर को डीएम संजीव रंजन, एसएसपी नीरज कुमार जादाैन ने अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। इसमें बताया गया कि चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बिना चेकिंग व पास के किसी को भी कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। मौके पर एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसपी ट्रैफिक प्रवीन कुमार समेत समस्त क्षेत्राधिकारी, पुलिस-प्रशासनिक राजपत्रित व अराजपत्रित अधिकारी माैजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed