{"_id":"5c86c019bdec2214084cd42c","slug":"government-will-be-formed-with-the-help-of-the-alliance","type":"story","status":"publish","title_hn":"महागठबंधन की मदद से ही बनेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महागठबंधन की मदद से ही बनेगी सरकार
Tue, 12 Mar 2019 01:44 AM IST
राजेश सिंह
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़।
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
वीवीपीएटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक एवं प्रमुख ताला उद्यमी जफर आलम ने कहा है कि पुलवामा हमले के बाद से भाजपा का गिरा हुआ ग्राफ अचानक बढ़ा है लेकिन वह पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकेगी। कांग्रेस नेतृत्व में ही 2019 में केंद्र में सरकार बनेगी।
जिसमें सपा बसपा रालोद गठबंधन की अहम भूमिका होगी। संसद से लेकर विधानसभा तक चुनाव में जातिवाद और मनुवाद को कोसा जरूर जाता है लेकिन आने वाले सौ वर्ष तक ये जातिवाद रहेगा।
अलीगढ़ लोकसभा में चार लाख से अधिक मुसलिम वोटर होने के बाद भी मुस्लिम प्रत्याशी सिर्फ इसलिए नहीं उतर रहा है ताकि भाजपा धुव्रीकरण को हवा न दे सके। मुसलमान अपने हिंदु साथी को ही वोट करेंगे और गैर भाजपा सरकार बना कर मुंह तोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन
वर्ष 2009 और 2014 में दो बार लोस चुनाव लड़ चुके जफर आलम ने कहा कि वर्ष 2014 में गुजरात मॉडल में विकास दिखाया गया, लेकिन किसान से लेकर नौजवान तक आज सभी ठगे महसूस कर रहे हैं। मोदी के 2014 के वादे केवल जुमलों तक सिमट गए। गोवंश हो या कश्मीर का मुद्दा हर जगह निर्दोष शिकार बन रहे हैं।
गोवंश की एक एक खबर रखने वाले भाजपाई पुलवामा में हमला करने आई आतंकियों की कार को क्यों नहीं पहचान पाए। ये एक बड़ा सवाल है। इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए तब संसद में विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने उनको दुर्गा कह कर संबोधित किया, लेकिन इंदिरा गांधी ने इसका राजनीतिकरण नहीं किया था। आज सेना के हमलों और पराक्रम का राजनीतिकरण हो रहा है।
गठबंधन की ओर से जाट प्रत्याशी होने के सवाल पर कहा कि अजित सिंह के साथ जो कुछ वो पूरे जाट समुदाय ने देखा। उनका बंगला खाली करा लिया गया। अब जाट चुप नहीं रहेंगे और अपने नेता के साथ हुई बदसुलूकी का बदला लेंगे। बोले.. वर्ष 2014 में चुनाव में सभी विधानसभा से जीतने के बाद वह खैर में हार गए थे लेकिन इस बार गठबंधन प्रत्याशी हर विधानसभा से जीतेगा।