फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government policies are anti-farmer: Harpal

सरकार की नीतियां हैं किसान विरोधी : हरपाल

Sun, 19 Apr 2026 03:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Government policies are anti-farmer: Harpal
ब्लॉक परिसर में ज्ञापन सौंपते भाकियू  हरपाल के कार्यकर्ता। स्त्रोत- स्वयं - फोटो : saamvad
ब्लॉक परिसर में शनिवार को भाकियू (हरपाल गुट) के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर किसानों व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उद्यान मंत्री व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ (आईएसबी) कुलदीप सिंह को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीव सिंह ने की और संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.हरपाल सिंह ने सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ बनाई जा रही कानूनी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री को रासायनिक खाद व बीज के लिए अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि खतोनी में किसानों के अंश गलत चढ़े हुए हैं, जिससे उन्हें सही मात्रा में खाद भी नहीं मिल पा रहा है। विभाग पहले खतोनी को सही कराए। उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात के कारण फसल बर्बादी का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। सरकार आलू किसानों के लिए राहत पैकेज जारी करे, वहीं प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से आमजन की जेब कट रही है, उस पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, नागेंद्र सिंह, जयदेव सिंह, सुग्रीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed