फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Government did not allow amu students go to home

अलीगढ़: एएमयू छात्रों को यूपी सरकार ने नहीं दी घर जाने की इजाजत

Mon, 30 Mar 2020 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Government did not allow amu students go to home
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे वह छात्र , जिन्होंने अपने घर जाने की इच्छा जाहिर की। लेकिन राज्य सरकार की ओर से किसी भी प्रकार के वाहन को राज्य की सीमा से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई। जिसके बाद छात्र अब अपने अपने छात्रावासों में ही हैं।

विज्ञापन


एएमयू जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवाई कहते हैं कि एएमयू के बिहार, पूर्वी उतर प्रदेश और कश्मीर के कुछ छात्रों ने अपने घर जाने की इच्छा छात्रावासों के वार्डन आदि को बताई थी । जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रयास शुरू किए। इसी क्रम में राज्य परिवहन विभाग की 40 बसों की भी व्यवस्था की गई ।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद जब राज्य सरकार से बात की गई तो उन्होंने राज्य की सीमा के बाहर बसों को निकालने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रों को उनके छात्रावासों में ही रहने के लिए कहा गया है। छात्रावासों में छात्रों के लिए नाश्ता, लंच और डिनर के साथ-साथ हर प्रकार की सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल सुविधाएं भी मौजूद हैं। इसके अलावा छात्रों से अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी प्रकार की कोई सुविधा है तो वह विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed