{"_id":"68813bbe3fff3a544f0b35e9","slug":"goswami-community-from-vrindavan-visited-khereshwar-mahadev-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-101002-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वृंदावन से आए गोस्वामी समाज ने खेरेश्वर महादेव के दर्शन किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वृंदावन से आए गोस्वामी समाज ने खेरेश्वर महादेव के दर्शन किए
विज्ञापन
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मठ के महंत और गोस्वामी समाज के श्रद्धालुओं ने बुधवार को खेरेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। खेरेश्वर महादेव मंदिर समिति और मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंद पुरी ने स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।
बांके बिहारी और राधा बल्लभ मंदिर मठ से आए महंत एवं महिला श्रद्धालुुओं ने खेरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद पूजा-अर्चना की। दल के मुखिया राकेश गोस्वामी ने बताया कि स्वामी हरिदास जी महाराज ने श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना कराई थी और उन्हीं के नाम से गांव का नाम भी हरिदासपुर पड़ा, उन्हीं का वंशज होने के नाते हर साल सावन के महीने में एक दिन गोस्वामी परिवार के साथ आते हैं।
श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध भी
उल्लेखनीय है कि वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में भी वहां की महिलाएं विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर अपनी हाजिरी लगा रही हैं। बुधवार को यहां आई महिलाओं ने स्वामी हरिदास द्वारा स्थापित खेरेश्वर महादेव मंदिर में हाजिरी लगाकर मंदिर में पूजा अर्चना करना भी इसी क्रम में माना जा रहा है।
विज्ञापन
मंदिर पर आने के दौरान इन सभी श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा और पीला पटका पहनाकर स्वागत करने वालों में मंदिर समिति के अध्यक्ष गहराज सिंह और समिति सदस्यों के साथ सुमित सर्राफ, उनकी पत्नी राजेश सर्राफ शामिल रहे। श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से नंद किशोर गोस्वामी, नवीन गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, निखिल गोस्वामी, अंकित गोस्वामी प्रकाश गोस्वामी आकाश गोस्वामी कान्हा गोस्वामी विकास गोस्वामी लाल गोस्वामी विलास गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी आदि करीब पांच सौ महिला और पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।