फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gorakhpur MP Ravi Kishan pays tribute to Former Chief Minister Kalyan singh

कल्याण को श्रद्धांजलि देते समय रो पड़े सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन, कहा- सबसे बड़े रामभक्त थे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री 

Tue, 24 Aug 2021 05:25 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़  Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Aug 2021 05:25 PM IST
सार

गोरखपुर के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सबसे बड़े रामभक्त थे। सीएम रहने के दौरान उन्होंने अलीगढ़ में कई विकास कार्य करवाए।

विज्ञापन
Gorakhpur MP Ravi Kishan pays tribute to Former Chief Minister Kalyan singh
सांसद रविकिशन अलीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सबसे बड़े रामभक्त थे। सीएम रहने के दौरान उन्होंने अलीगढ़ में कई विकास कार्य करवाए। सांसद रवि किशन ने सुबह के समय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष नतमस्तक होकर श्रद्धासुमन अर्पित की।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र को देखकर वह रो पड़े। मंगलवार को निजी वाहन से रवि किशन दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे। मैरिस रोड स्थित स्वर्गीय कल्याण सिंह के आवास पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री को याद किया। कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, कल्याण सिंह के पौत्र एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संदीप सिंह और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, ठाकुर श्यौराज सिंह, अजय साहनी सहित कई लोग मौजूद थे। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होने के बाद उनके घर राज पैलेस पर संवेदना जताने वालों की भीड़ लगी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सतर्क हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed