फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gopasthami

गोपाष्टमी पर गोमाता हुईं निहाल

Mon, 23 Nov 2020 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gopasthami
गाय की पूजा करती महलिएं। - फोटो : CITY OFFICE
गोपाष्टमी पर गोमाता निहाल हो गयी। गोशालाओं में गो भक्तों का सैलाब ऐसा उमड़ा कि जिले की हर गोशाला भर गई। गो पूजन की होड़ मची तो उन्हें चारा व गुड़ खिलाकर पुण्य कमाने को हर कोई आतुर दिखा। प्रशासनिक स्तर पर नगला ओंगर राजू में कार्यक्रम हुआ वहीं नगर निगम स्तर पर कान्हा गोशाला में सांसद समेत अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। इसके अलावा ग्राम स्तर की गोशालाओं में प्रधान आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर्व नगर निगम की कान्हा गोशाला, बरौला जाफराबाद स्थित नंदी गोशाला में धूमधाम से मनाया गया। सांसद सतीश गौतम, विधायक शहर संजीव राजा, विधायक कोल अनिल पाराशर, नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह के साथ पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने गोशाला में गोवंश की सेवा करते हुए गाय एवं बछड़ों को हरा चारा, गुड़ अपने हाथों से खिलाया। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम द्वारा पशुधन विभाग के सहयोग से कान्हा और नंदी गोशाला में गोवंश को दवाएं दी गईं एवं उनका टीकाकरण किया गया। दोनों गोशालाओं में गोवंश की सेवा के साथ हवन भी हुआ। सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, संजीव राजा और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने छोटे-छोटे गोवंश को दूध की बोतल से दूध पिलाया। मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने महानगर की आगरा रोड स्थित राधारमण गोशाला में गोवंश को हरा चारा खिलाया। गोवंश की देखरेख, चारे व शीतलहर में गोवंश के लिए गुड़ आदि के लिए 10,100 का दान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गभाना के वृहद गोशाला केंद्र नगला ओगर राजू में क्षेत्रीय विधायक ठा. दलवीर सिंह, जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा समेत पशुपालन, विकास व राजस्व के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गोशाला की सभी गायों को स्नान कराया गया। इसके बाद पुष्प, अक्षत, गंध आदि से विधि-विधान पूर्वक हवन का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गायों का माल्यार्पण कर गुड़ व हरी घास खिलाई। टीकाकरण भी कराया गया। एसडीएम प्रवीण कुमार, तहसीलदार रेशमा सहाय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
राधारमण गोशाला आगरा रोड पर समाज सेविका एवं सर्व ब्राह्मण महासभा की प्रदेश सचिव गौरी पाठक ने गायों का पूजन किया। जलाली की अस्थाई गोशाला में विधायक छर्रा ठा. रवेंद्रपाल सिंह के साथ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी कोल, रोरन सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पूजन किया। नगर निगम की निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश आश्रय स्थल नगला बरौला बाईपास रोड अलीगढ़ गोशाला में श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव के आयोजकों द्वारा एक कुंडीय शांति-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में योगेश राजपूत प्रखर वक्ता अपनी पत्नी समेत यजमान रहे। सह यजमान अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त नगर निगम अलीगढ़ रहे। हवन यज्ञ के पुरोहित डालचंद बाबा भमोला वाले रहे।
राधारमण गोशाला में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की बहनों ने गायों का पूजन किया। जय गोमाता की जय राधे कृष्णा की महानगर संयोजिका नीलम बासनी, सह संयोजिका हेमा, महामंत्री प्रतिमा, सत्संग प्रमुख बबली, अपर्णा, नेहा, निर्मला आदि उपस्थित रहीं। श्री वार्ष्णेय मंदिर की गोशाला में गायों का पूजन विधि विधान से किया गया। गायों का चुनरी एवं मालाओं से शृंगार किया गया। मंदिर के महंत पंडित मनोज मिश्रा व पं. महेश ब्रह्मचारी ने पूजन वैदिक विधान से कराया। भक्तों ने गुड़-चना, हरा चारा, फल आदि से भोग लगाकर आरती उतारी। मंदिर के व्यवस्थापक राधेश्याम गुप्ता, संयोजक पुखराज सराफ, उप संयोजक राजाराम मित्र, एल डी वार्ष्णेय, पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक उपस्थित रहे।
केशव सेवा धाम में गो सेवा यात्रा केशव सेवा धाम से चलकर महानगर के 17 स्थानों पर गई। शोभायात्रा का स्वागत धूमधाम से किया गया। शोभायात्रा प्रमुख कपिल ठाकुर, रितिक बंसल, मुकेश शर्मा, सेवा भारती के विभागाध्यक्ष एल उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम व रिंकू आर्य आदि मौजूद रहे। केशव धाम के छात्र के कृष्ण बलराम का स्वरूप में आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख जगदीश, सुनील कौशल महाराज, संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र व विभाग कार्यकारिणी सभी चारों जिला प्रचारक व कार्यकारिणी समापन समारोह में मौजूद रहे।
नगला मसानी गोशाला में सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा की मौजूदगी में भजन संध्या हुई। गायों की आरती और दीपदान किए गए। इस मौके पर संयोजिका कृष्णा गुप्ता, अध्यक्ष अभिराम गोयल, लक्ष्मी नारायण लक्ष्मी, लक्ष्य दीपक गुप्ता, राजकुमार किरार, महेंद्र पाल वार्ष्णेय, प्रदीप गंगा, राजेंद्र कॉल, संध्या वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

अवस्थी ज्योतिष संस्थान मां पीतांबरापीठ निर्माणाधीन तालसपुर गेट के पास रामघाट रोड में गोपाष्टमी पर संस्थान के प्रमुख आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी ने भक्तों को गोसेवा का संकल्प दिलाया। आरती हुई व प्रसाद वितरित हुआ। मुख्य रूप से गुरुसरन वार्ष्णेय, सतीश वार्ष्णेय, नीरू शर्मा, वैष्णवी अवस्थी, कनिका अवस्थी, सारांश अवस्थी, रेशू शर्मा, ठा. दर्शन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed