फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gonda Accident : Injured Ashok also died, two refer

गोंडा हादसा: घायल अशोक ने भी तोड़ा दम, दो आगरा रेफर

Wed, 11 Dec 2019 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gonda Accident : Injured Ashok also died, two refer
गोंडा थाना क्षेत्र के गांव बिरखु नगरिया के पास सोमवार रात को हुए हादसे में घायल अशोक (40) पुत्र स्व: रत्न सिंह निवासी सेवा नगला, खैर ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य सात की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घायल छोटू और कपिल को आगरा के एक निजी अस्पताल को रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों (अशोक, लोकेश और राकेश) के शवों का मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

खैर थाना क्षेत्र के गांव सेवा नगला निवासी नेत्रपाल के भांजे अमित व सुमित निवासी भरतपुर रोड थाना हाईवे मथुरा की सोमवार को लग्न एवं टीका था। नेत्रपाल के परिवार के लोग टाटा 407 (मिनी ट्रक) गाड़ी से भात पहनाने के लिए वहां गए थे। देर रात को समारोह से लौटते समय मिनी ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी। घायलों ने बताया कि वह गाड़ी काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। रात साढ़े नौ बजे के लगभग गोंडा के बिरखु नगला गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर मील के पत्थर से टकराने के बाद 10 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इसमें 35 लोग बैठे थे, जिनमें से 33 घायल हो गए थे और दो की मौके पर मौत हो गई थी। उपचार के लिए घायलों को जिला अस्पताल और जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। घायलों में से अशोक की उपचार के दौरान मंगलवार तड़के मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर गोंडा के मुताबिक सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक अशोक पांच बच्चों का पिता था। पत्नी वीनेश के मुताबिक वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। चार लड़की और एक लड़का छोटे हैं। सभी बच्चे स्कूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह ने पीड़ितों को दी सांत्वना
कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह हादसे की खबर पाते ही मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना दी। मृतकों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनको हरसंभव मदद का एलान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed