{"_id":"6987a664bdf429891c0d4917","slug":"goldsmith-absconds-with-jewellery-and-cash-belonging-to-ten-people-aligarh-news-c-301-1-sali1012-102979-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दस लोगों के आभूषण व नकदी लेकर स्वर्णकार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दस लोगों के आभूषण व नकदी लेकर स्वर्णकार फरार
विज्ञापन
क्षेत्र के करीब दस लोगों ने गांव गहलऊ में ज्वेलर्स की दुकान चलाने वाले स्वर्णकार पर रुपये व आभूषण लेकर भागने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
गांव नगला माधौ निवासी सतेंद्र कुमार, कप्तान सिंह, राजकुमार, जाखुर निवासी उदयवीर सिंह व गजेंद्र सिंह, नगला चंद्राम निवासी लव चौधरी, नगला जंगली निवासी उदयवीर सिंह, नगला वीरा निवासी ब्रजेश कुमार, नगला जसवार निवासी प्रमोद कुमार, गहलऊ निवासी ज्वाला सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि गांव गहलऊ निवासी स्वर्णकार गांव में ज्वेलर्स की दुकान करता है। उपरोक्त लोगों ने अलग-अलग समय पर अपने सोने-चांदी के आभूषण उसके पास गिरवी रखे थे। रकम जमा करने के बाद भी आरोपी ने आभूषण वापस करने में आनाकानी करने लगा। एक-दो दिन में आभूषण देने की बात कही।
शनिवार को जब लोग दुकान पर पहुंचे तो दुकान का ताला लगा हुआ था। लोगों का आरोप है कि स्वर्णकार नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गया है। पीड़ितों के अनुसार 10 से अधिक लोगों के करीब 16 लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण अपने साथ ले गया है। मामले में प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि पीड़ितों द्वारा इस संबंध में शिकायती पत्र दिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद