{"_id":"6af8cf5a8ad49ca76001e1ec","slug":"goats-and-pigs-being-raised-at-the-kanchan-kendra-waste-processing-center-aligarh-news-c-2-1-ali1010-1111266-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कूड़ा नदारद.. कंचन केंद्र में पल रहे बकरी-सूअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कूड़ा नदारद.. कंचन केंद्र में पल रहे बकरी-सूअर
Sun, 15 Nov 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
गांवों के कचरा कंचन केंद्रों से कूड़ा नदारद है। कुछ जगहों पर यह केंद्र पशुओं के आरामगाह बन गए हैं। गांवों में सड़कों के किनारे ही कूड़ा डंप है।
नगर पालिका से सटे रसूलपुर गांव के कचरा कंचन केंद्र में कचरा की जगह बकरियां और सूअर पले हैं। ग्राम पंचायत प्रशासक के पति ज्ञानू चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मी के घर निर्माण कार्य चल रहा है। उसने बिना अनुमति के अपनी बकरियां और सूअर कचरा कंचन केंद्र में बांध दिए हैं। मामला संज्ञान में नहीं था। तत्काल केंद्र को खाली कराया जाएगा।
खैर ब्लॉक में 73 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 66 ग्राम पंचायतों में कचरा कंचन केंद्र बने हैं। एक कचरा से कंचन केंद्र के निर्माण पर तीन लाख रुपये से लेकर छह लाख रुपये तक खर्च किए गए। वहीं, ब्लॉक क्षेत्र में 71 सफाई कर्मियों की तैनाती है। इनमें से 66 गांवों में सफाई कर्मी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि, सात गांवों में सफाई कर्मी नहीं हैं। 16 गांवों में 23 ई-रिक्शा के जरिये कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। अन्य गांवों में ई-रिक्शा की सुविधा नहीं पहुंच पाई है।
मोहसलपुर ग्राम पंचायत के लोगों का कहना है कि गांव में सफाई कर्मी और कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था नहीं है। ग्राम पंचायत प्रशासक आयुषी शर्मा कहती हैं कि सफाई कर्मी की तैनाती के लिए कई बार ब्लॉक सहित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। मौसमपुर और कुंजगढ़ी गांव के बीच कचरा संग्रहण केंद्र बना है लेकिन वहां कुछ लोग ही कूड़ा डाल रहे हैं। अधिकांश ग्रामीण सड़क किनारे और खाली पड़े स्थानों पर कूड़ा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
पला जरारा में नहीं देखभाल
पला जरारा ग्राम पंचायत के गांव पला के निवासियों के अनुसार कचरा कंचन केंद्र के नाम पर गांव में दो बड़ी टंकियां बनाई गई थीं। शुरुआत में ग्रामीणों ने उनमें कूड़ा डालना शुरू किया। कुछ समय में दोनों टंकियां भर गईं। इसके बाद कूड़ा उठाने के लिए कोई सफाई कर्मी नहीं पहुंचा। धीरे-धीरे टंकियों में घास उग आई और अब उनकी देखरेख भी बंद हो गई है। पला जरारा निवासी अनिल और रामबाबू का कहना है कि उनके गांव में सफाई कर्मी कभी-कभार नहीं आता। ग्रामीणों को खुद ही गंदगी साफ करनी पड़ रही है।
ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती जिला स्तर से की जाती है। कुछ सफाई कर्मचारी निलंबित चल रहे हैं, कुछ अपना स्थानांतरण कराकर अन्य स्थानों पर चले गए हैं। जिलाधिकारी ने पंचायत की धनराशि से ई-रिक्शा खरीदकर सफाई व्यवस्था सुचारू कराने का निर्देश दिया है। पालन नहीं करने वालों पर जिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई होगी। गांव रसूलपुर के कूड़ा-कचरा केंद्र में बकरी और सूअर पाले जा रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मचारी और ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-अनिल दिवाकर, एडीओ पंचायत, खैर।