{"_id":"64a450ab5ec178c94c00a09b","slug":"global-infratech-md-rajesh-agarwal-dies-of-heart-attack-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नहीं रहे ग्लोबल इंफ्राटेक के एमडी राजेश अग्रवाल, थे जाने-माने रीयल एस्टेट कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नहीं रहे ग्लोबल इंफ्राटेक के एमडी राजेश अग्रवाल, थे जाने-माने रीयल एस्टेट कारोबारी
Tue, 04 Jul 2023 10:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:34 PM IST
सार
रीयल एस्टेट कारोबारी व ग्लोबल इंफ्राटेक के एमडी राजेश अग्रवाल शाम को अपने क्वार्सी बाईपास स्थित दफ्तर पर बैठे थे, तभी अचानक गिर गए और जब स्टाफ उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा, तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
राजेश अग्रवाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के प्रमुख रीयल एस्टेट कारोबारी व ग्लोबल इंफ्राटेक के एमडी राजेश अग्रवाल की मंगलवार को हृदयाघात से मौत हो गई। वे शाम को अपने क्वार्सी बाईपास स्थित दफ्तर पर बैठे थे, तभी अचानक गिर गए और जब स्टाफ उन्हें ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा, तो कार्डियक अरेस्ट की वजह से मृत घोषित कर दिया गया। इस खबर पर शहर के कारोबारी जगत में हचचल मच गई। तमाम लोग उनके जनकपुरी आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मूल रूप से हरियाणा फरीदाबाद के 56 वर्षीय राजेश अग्रवाल वर्ष 2004-05 में अलीगढ़ आए थे। रीयल एस्टेट कारोबार में जड़ जमाते हुए उन्होंने ग्लोबल इंफ्रा को 2011-12 में लॉन्च किया। क्वार्सी बाईपास की इस टाउनशिप में शहर के तमाम बड़े कारोबारियों का निवेश हुआ। इसी बीच 2015 में उनके पार्टनर धर्मेन्द्र चौधरी की हत्या कर दी गई। इसके बाद से ग्लोबल इंफ्राटेक प्रोजेक्ट में विवाद शुरू हो गए। तब से उसके एमडी राजेश अग्रवाल इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं थे।
विज्ञापन
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार तीन भाइयों में राजेश दूसरे नंबर के थे, जबकि उनसे बड़े हरियाणा में हैं और छोटे भी जमीन और आवास बनाने का कारोबार करते हैं। खुद राजेश वर्तमान में पत्नी पूनम के साथ जनकपुरी में रहते थे। उनका बेटा जापान की किसी कंपनी में इंजीनियर है, जबकि बेटी बरेली में डॉक्टर है। खबर पर हरियाणा से परिजन, जापान से बेटा व बरेली से बेटी आ रही है। उसके बाद ही अंतिम संस्कार पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन