फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Giving fame and respect to the unsung heroes of Swaraj is the pilgrimage of revolution

Aligarh News: स्वराज के अनाम नायकों को यश और सम्मान दिलाना ही क्रांतितीर्थ

Mon, 24 Jul 2023 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Giving fame and respect to the unsung heroes of Swaraj is the pilgrimage of revolution
क्रांतितीर्थ कार्यक्रमों की एक शृंखला मात्र नहीं है, बल्कि ये एक अभियान है, उन बलिदानियों को शृद्धांजलि देने का जिन्होंने अनेक कष्ट सहे, फिर भी वे इतिहास के पृष्ठों में अनाम रह गए। उन्हें यश-सम्मान नहीं मिला। इसी कमी को पूरा करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव में ये आयोजन हो रहे हैं। यह बातें मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहीं। वे रविवार को डीएस कॉलेज सभागार में संस्कार भारती-केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित क्रांतितीर्थ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने आजादी की रजत जयंती और स्वर्ण जयंती मनाई। अब अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

हमें 1857 के बहुत पीछे जाना होता है, जब यूरोपीय औपनिवेशवाद ने इस देश में पहली बार कदम रखा था। यानी 1498 में वास्को-डी-गामा के साथ यूरोपीय शक्तियों के आगमन तक। क्रांतितीर्थ के माध्यम से हमें वो हर एक तीर्थ ढूंढना है जो स्वराज के लिए, सवधर्म के लिए हर पल संघर्ष कर रहा था। उन्होंने कई नायकों के उदाहरण देकर बताया कि वे गुमनाम हो गए। उन्होंने मेरठ से आंदोलन की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा कि अलीगढ़ में बहुत से नाम थे, जिनका जिक्र आज हो रहा है, तब क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मुख्य वक्ता राजेंद्र अग्रवाल, निदेशक जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र आशुतोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले के स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओजोन बिल्डर्स के चेयरमैन प्रवीण मंगला ने और जबकि संचालन अनिल ने किया। इस मौके पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सीएआरडीसी की निदेशक अमृता शिल्पी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। आयोजन में संस्कार भारती के प्रदेश पदाधिकारी संजय गोयल, अनिल राज गुप्ता. डॉ. प्रभात दास गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, राजकुमार सहयोगी, मानवेंद्र सिंह, मुक्ता संजीव राजा, जिलाध्यक्ष भुवनेश आधुनिक, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सुनील कौशल, संघ के विभाग प्रचारक गोविद, महानगर प्रचारक विक्रांत, संघ चालक देवेंद्र हनुमान राजेंद्र चीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये बोले मुख्य अतिथिि
-जो जहां पर हैं, राष्ट्र हित ने पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करें। अलीगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए नगर वासियों का धन्यवाद। सभी को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।-जयवीर सिंह, पर्यटन मंत्री, मुख्य अतिथि


अलगाव, अविश्वास, विषमता एवं विद्वेष को हटा कर एकात्मता, अखंडता, सुरक्षा, सुव्यवस्था, समृद्धि व शांति की ओर अग्रसर होना सही मायने में बलिदानियों को श्रद्धांजलि होगी। क्रांतितीर्थ इस भावना को बल देता है। -आशुतोष, निदेशक जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र, अतिथि






जब मंत्री को अचल मंदिर में ले गए शहरवासी

अलीगढ़। प्रदेश के पर्यटन मंत्री आयोजन समाप्त होने के बाद जाने लगे तो अचलताल चौराहे पर उन्हें रोक लिया गया। लोगों ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर किस तरह से अचल सरोवर के गोमुख की ओर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। न किसी की सहमति ली गई और न बताया गया। मंंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस विषय में वे मंडलायुक्त से वार्ता करेंगे और समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed