फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Sandeep Singh heard the complaints in the village chalo campaign

गांव चलो अभियान: मंत्री संदीप सिंह ने सुनी शिकायतें, महिलाएं बोलीं- एक साल से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन

Fri, 11 Apr 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 01:18 AM IST
सार

गांव बढ़ौली की महिलाओं ने बताया कि एक साल से एक हजार रुपये महीने मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही। मंत्री संदीप सिंह ने बीडीओ से कहा कि एडीओ समाज कल्याण और सचिव को भेजकर कैंप लगवाएं। सत्यापन कर रुकी हुई पेंशन चालू कराएं।

विज्ञापन
Minister Sandeep Singh heard the complaints in the village chalo campaign
गांव बढ़ौली में महिलाओं की समस्याएं सुनते राज्यमंत्री संदीप सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव बढ़ौली में गांव चलो अभियान के तहत 10 अप्रैल को भाजपा का प्रवास कार्यक्रम हुआ। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने एसडीएम मो. अमान, बीडीओ वेदप्रकाश व अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के साथ गांव में कई स्थानों पर चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं।

विज्ञापन


इसमें अवैध कब्जा, पेंशन व आवास नहीं मिलने, नाली और खड़ंजा नहीं बनने की शिकायतें सबसे ज्यादा रहीं। राज्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी गांवों में कैंप लगाकर समस्याओं का निस्तारण करें। दफ्तरों में बैठकर ही काम नहीं होगा। गांवों में जनता के बीच जाने से समस्या हल होगी। चौपाल में जो शिकायतें आईं हैं, उनका निस्तारण किया जाए। पात्रों की सूची बनाएं और उनके लिए जो भी योजना बेहतर हो, उसका लाभ दिलाएं।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख केहर सिंह राजपूत, एडीओ पुष्पेंद्र सिंह, सचिव ललित मोहन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, मंडल अध्यक्ष होमेंद्र राजपूत, डॉ. रामेश्वर सिंह, उदयपाल लोधी, कीरतपाल, नरेंद्र राजपूत, शिवाजी, प्रवीन, दीपक लोधी, भगवती प्रसाद, सन्नी बजाज, नीरज वार्ष्णेय, गगन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं बोलीं-एक साल से नहीं मिल रही वृद्धावस्था पेंशन
गांव बढ़ौली निवासी अशरफी देवी, प्रेमवती देवी, चैनवती देवी समेत कई महिलाओं ने बताया कि एक साल से एक हजार रुपये महीने मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही। इस पर संदीप सिंह ने बीडीओ से कहा कि एडीओ समाज कल्याण और सचिव को भेजकर कैंप लगवाएं। सत्यापन कर रुकी हुई पेंशन चालू कराएं। अन्य गांवों में भी कैंप लगवाए जाएं। पेंशन, आवास आदि समस्याओं का निस्तारण कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed