फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Give a capacity to think Docter Dwendi Books

मस्तिष्क को सोचने की शक्ति देती है डॉ. द्विवेदी की लेखनी

Sat, 18 Jul 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Sat, 18 Jul 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
साहित्यकार डॉ. वेद प्रकाश अमिताभ ने कहा कि डॉ. महावीर द्विवेदी हिंदी गीत एवं गजल के उन्नायकों में उल्लेखनीय है। उन्होंने अपनी रचनाओं में लोक प्रियता और स्तरीयता का समुचित समन्वय किया है। उनका स्मरण एक तरह से सार्थक सर्जना का स्मरण है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वे रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज में प्रख्यात गीतकार डॉ. महावीर द्विवेदी की द्वितीय पुण्य तिज्ञि पर आयोजित संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम शिखर साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित किया गया था। साहित्यकार डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि डॉ. द्विवेदी के गीत प्रेम, सद्भाव और समन्वय की गीत है।
विज्ञापन


उनकी लेखनी दिल को राहत और मस्तिष्क को सोचने की शक्ति देती है। डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि डॉ. द्विवेदी की गीत व गजलें मानवीय संवेदना औश्र सामाजिक सरोकारों से परिपूर्ण है। संचालक व संयोजक युवा कवि हरीश बेताब ने कहा कि डॉ. द्विवेदी के गीत आम आदमी की पहुंच और समझ के गीत है। कार्यक्रम में डॉ. महावीर द्विवेदी की धर्मपत्नी अखिलेश द्विवेदी, पुत्र व युवाकवि वरदान द्विवेदी, आशा शर्मा, कप्तान सिंह, कुंवरपाल सिंह, जीके अग्रवाल, सरदार दलवीर सिंह, प्रेम शर्मा, कुंवरपाल सिंह, रघुवीर सिंह अरविंद, सुभाष चंद्र सक्सेना, अविनाश सक्सेना, आनंद गर्ग, जीतेंद्र मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed