फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girls stole jewelery from tempo, arrested

Aligarh News: टेंपो में युवतियों ने चुराए आभूषण, दोनों युवती गिरफ्तार, माल बरामद

Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2024 02:32 AM IST
सार

युवती टप्पल से टेंपो में बैठकर जट्टारी आ रही थीं। टेंपो से उतरकर चालक को रुपये देने के लिए पर्स खोला तो पर्स में रखे पाजेब व अंगूठी गायब थीं। परिजन व अन्य लोगों ने पीछा कर टेंपो को रुकवाया और उसमें मौजूद दो युवतियों को माल समेत पकड़ लिया।

विज्ञापन
Girls stole jewelery from tempo, arrested
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कस्बा जट्टारी निवासी युवती के पर्स से टेंपो के अंदर आभूषण चोरी हो गए। उन्होंने टेंपो में मौजूद युवतियों पर चोरी का इल्जाम लगाया तो लोगों ने पीछा कर दो युवतियों को पकड़ लिया। जिनके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद हो गए। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


मोहल्ला रेवाड़ियान निवासी पिंकी पुत्री दुर्गाप्रसाद के अनुसार 2 दिसंबर को वह टप्पल से टेंपो में बैठकर जट्टारी आ रही थीं। कस्बे में चामुंडा मंदिर के पास टेंपो से उतरकर चालक को रुपये देने के लिए पर्स खोला तो पर्स में रखे पाजेब व अंगूठी गायब थीं। उन्होंने अपने परिजन व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


इस पर परिजन व अन्य लोगों ने पीछा कर टेंपो को रुकवाया और उसमें मौजूद रजनी निवासी ग्राम मड़ोली थाना हसनपुर जिला पलवल और रेनू निवासी जटोली थाना हसनपुर जिला पलवल को पकड़ लिया। उनके पास से पाजेब और अंगूठी बरामद हो गई। पिंकी के पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed