फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Girl student molested in Aligarh exhibition complex

Aligarh: नुमाइश परिसर में छात्रा से छेड़खानी, घेरकर फोटो खिंचवाने की कोशिश, 12 लोगों पर मुकदमा

Sun, 16 Feb 2025 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 09:13 PM IST
सार

कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को नुमाइश परिसर में युवाओं ने घेर लिया और फोटो खिंचवाने का दबाव बनाने लगे। छात्रा ने शोर मचाया तो सब भाग गए। छात्रा ने चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Girl student molested in Aligarh exhibition complex
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के बन्नादेवी क्षेत्र की एक युवती संग शोहदों ने नुमाइश परिसर में छेड़खानी कर दी। 14 फरवरी दोपहर कोचिंग जा रही छात्रा को घेरकर उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए जोर-जबरदस्ती की गई। मामले में चार नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


छात्रा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि दोपहर करीब दो बजे वह नुमाइश परिसर होकर कोचिंग जा रही थी। नुमाइश के पार्क के पास 10-12 युवक खड़े थे। उन्होंने छात्रा को घेर लिया। उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए खींचकर फोटो खिंचवाने की जिद करने लगे। जब छात्रा चिल्लाई तो भीड़ इधर-उधर से आने लगी। भीड़ को देखकर आरोपी भाग गए। 
विज्ञापन


मुकदमे में आपस में नाम लेकर एक दूसरे को पुकार रहे कुनाल, राहुल, रिंकू, शिवम समेत 12 आरोपी बनाए गए हैं। एसएचओ बन्नादेवी पंकज मिश्रा के अनुसार सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed